
Nagma Mirajkar Brother Video: बिग बॉस 19 के घर में घमासान मचा हुआ है, सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं, इस बार बिग बॉस के घर में एक से एक खिलाड़ी मौजूद हैं, कोई किसी से कम नजर नहीं आ रहा है, जिस वजह से खिलाड़ियों के बीच तगड़ा कंपटीशन चल रहा है। (Nagma Mirajkar Brother Video) बिग बॉस के हाल ही के एपिसोड में सिंगर अमाल मलिक ने आवेज दरबार और उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर पर एक ऐसी टिप्पणी की है, जिसकी वजह से अमाल मलिक पर दर्शक भड़क गए हैं, सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि अब नगमा मिराजकर के भाई ने भी अमाल मलिक की क्लास लगा दी है, आइए जानते हैं कि नगमा मिराजकर के भाई ने क्या जवाब दिया।
Nagma Mirajkar Brother Video: अमाल मलिक पर गुस्साए नगमा मिराजकर के भाई
बिग बॉस का खेल दिनों दिन दिलचस्प होता जा रहा है, घरवालों के बीच लड़ाई झगड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है, कभी खाने को लेकर हंगामा हो रहा है, तो वहीं कभी टास्क के बीच में कंटेस्टेंट्स झड़प रहें हैं, वहीं हाल ही में एपिसोड में अमाल मलिक ने आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के बारे में एक कमेंट किया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, अमाल मलिक को उनके इस कमेंट की वजह से नफरतों का सामना भी करना पड़ रहा है।
अमाल मलिक ने आवेज और नगमा पर कमेंट करते हुए कहा था कि ये दोनों पति पत्नी दोनों तरफ हैं वो बाहर से अमाल भाई-अमाल भाई करते रहेंगे लेकिन अंदर से वो अपना गेम खेल रहे हैं। मैं उन्हें धंधा देता हूं और अब तक कई बार साथ में काम कर चुके हैं। अमाल मलिक के इस खुलासे के बाद लोग उन्हें ही ट्रोल कर रहें हैं, खासतौर पर नगमा और आवेज के फैंस तो उनके पीछे पड़ गए हैं। (Nagma Mirajkar Brother Video) वहीं अब नगमा के भाई मोहम्मद अली मिराजकर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अमाल मलिक के बयान पर अपना रिएक्शन देते हुए कह रहें हैं, “नगमा और आवेज दोनों बिग बॉस में हैं, 4-5 दिन भी नहीं हुआ, और एक ऐसी चीज हुई है कि मुझे ये वीडियो डालना पड़ रहा है। नगमा बोलकर गई है कि बाहर किसी से लड़ना नहीं, हम लड़ नहीं रहें हैं, बस बात बताना चाहता हूं, जो भी सही नहीं लगा। एक जन हैं जो बोल रहें हैं कि हमने उनकी काम दिया, उनको पैसे दिए, इसलिए वो हमको भाई भाई कहकर बुलाते है, ये बिल्कुल सही बात नहीं है, क्योंकि वे भी एक क्रिएटर हैं और हम भी एक क्रिएटर हैं। आप का गाना आता है तो हम उसे प्रमोट करते हुए, जिससे वो और अधिक लोगों तक जाता है, हमको आप उन्हीं चीजों के पैसे देते हो, जो हम डिजर्व करते हैं, जो हमने इतनी मेहनत से बनाया है, आप हमें गिफ्ट में 20 लाख रुपए नहीं दे देते हो। आपने वो बहुत गलत बात बोली है।”














