
Pakistan Coup: पाकिस्तान में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गयी है। इसके पीछे की वजह पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की कथित रस्साकशी है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि जल्द ही पाकिस्तान में तख्तापलट हो जाएगा। (Pakistan Coup) पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर जरदारी को पद से हटाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। जल्द ही असीम मुनीर तख्तापलट करते हुए खुद पाकिस्तान के राष्ट्रपति बन सकते हैं। यहीं नहीं यह भी कहा जा रहा है कि अपनी ताकत में इजाफा करने के लिए आर्मी चीफ पाकिस्तान के संविधान में भी बदलाव की तैयार कर रहे हैं।
Pakistan Coup: पाक पीएम शहबाज शरीफ की कुर्सी भी जाएगी!
आर्मी चीफ असीम मुनीर वर्तमान में पाकिस्तान के सबसे ताकतवर शख्स हैं। वह जल्द ही पाकिस्तान की सत्ता को अपने हाथ में ले सकते हैं। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या असीम मुनीर राष्ट्रपति पद लेने तक की ही रूकेंगे या फिर मुसीबत पीएम शहबाज शरीफ तक पहुंचेगी। (Pakistan Coup) पाकिस्तान का यह इतिहास रहा है कि यहां पहले भी सैन्य प्रमुख सरकारों का तख्तापलट करते रहे हैं। इसलिए यह उम्मीद जतायी जा रही है कि असीम मुनीर भी इस तरफ आगे बढ़ रहे हैं।
Also Read –Dinesh Lal Yadav Nirahua News: दिनेश लाल यादव निरहुआ को मिली धमकी महाराष्ट्र आकर दिखाएं, जानिए कितने अमीर है निरहुआ
बिलावल भुट्टो ने की सार्वजनिक आलोचना
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो ने सार्वजनिक तौर पर आर्मी चीफ असीम मुनीर की आलोचना की। इसके बाद से ही पाकिस्तान की सियासत में हलचल मची हुई है। अटकलें जतायी जा रही हैं कि असीम आसिफ जरदारी के खिलाफ षड़यंत्र रच रहे हैं।
Also Read –Muharram in Lucknow: लखनऊ में 10वीं मुहर्रम का मातमी जुलूस ! हिंदू संत ने किया मोहर्रम में मातम, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
इसी के चलते बिलावल भुट्टो का डर और गुस्सा उनके खिलाफ सबसे सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असीम जरदारी का पद लेने की फिराक में हैं। सवाल यह है कि जरदारी स्वेच्छा से राष्ट्रपति छोड़ देंगे या फिर उन्हें जबरन पद से हटाया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो फिर पाकिस्तान में सत्ता का हस्तांतरण होगा और संभव है कि शहबाज शरीफ की कुर्सी पर भी आंच पहुंच जाए।














