Patna Danapur accident: बिहार के पटना के पास दानापुर की ठंडी रात रविवार मातम में बदल गई। अकिलपुर थाना क्षेत्र के 42 पट्टी गांव में एक घर की छत गिर गई, जिसके कारण पूरा परिवार पलभर में उजड़ गया।
रविवार रात करीब पौने दस बजे का वक्त था। बबलू खान (32) अपने परिवार के साथ रोज की तरह घर में सोए हुए थे। लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी नींद होगी। अचानक मकान की पुरानी छत भरभराकर गिर गई। कुछ ही सेकंड में पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। (Patna Danapur accident) जब तक लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मलबा हटाकर जब ग्रामीणों ने एक-एक कर शव निकाले, तो हर किसी की आंखों से आंसू बह निकले। बबलू खान के साथ उनकी पत्नी रौशन खातून (30), बेटा मोहम्मद चांद (10), बेटियां रूकशार (12) और छोटी चांदनी (2) सभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Patna Danapur accident: गांव में पसरा मातम, चारों ओर सन्नाटा
घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। रिश्तेदार, पड़ोसी, हर कोई बदहवास था। (Patna Danapur accident) किसी की जुबान से शब्द नहीं निकल रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
पुराना मकान बना मौत का कारण
अकिलपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मकान काफी पुराना था। (Patna Danapur accident) लगातार बारिश और नमी की वजह से छत कमजोर हो चुकी थी। शायद यही वजह बनी इस हादसे की। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद और मुआवजे का आश्वासन दिया है।
