Petrol Diesel Price: शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट अपडेट रेट जारी कर दिये हैं। इन कंपनियों जहां पर यूपी में पेट्रोल डीजल के भाव गिरे हैं तो वहीं देश के अन्य हिस्सों में इसके भाव स्थिर हैं। बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर बीते एक साल से अधिक समय पेट्रोल डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।वहीं, प्रदेश में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल डीजल के भाव से राहत मिली है। इस कमी के बाद सूबे के अधिकांश शहर में पेट्रोल का भाव 96 रुपए पर आ गया है।
इंडियन ऑयल के मुताबिक, शनिवार को यूपी में माल ढुलाई व अन्य वजहों के चलते पेट्रोल डीजल के रेट में कुछ पैसों की गिरावट हुई है। इसके बाद आज लखनऊ में पेट्रोल का दाम 96.25 रुपये और डीजल का दाम 89.75 रुपए लीटर पर पहुंच गया है। कानपुर में को पेट्रोल 96.63 रुपये और डीजल 89.81 रुपये पर है। धार्मिक शहरों में भी पेट्रोल डीजल के भाव में गिरावट हुई। शनिवार को वाराणसी में पेट्रोल 97.50 रुपये और डीजल 90.86 रुपये, प्रयागराज में पेट्रोल 97.46 रुपये और डीजल 90.74 रुपये, मथुरा में पेट्रोल 96.08 रुपये और डीजल 89.25 रुपये और अयोध्या में पेट्रोल 96.28 और डीजल 89.45 रुपये पर है।
Petrol Diesel Price: अन्य जिलों में पेट्रोल डीजल के भाव
मेरठ सहित अन्य जिलों में पेट्रोल डीजल के रेट में कुछ पैसे कम हुए हैं। आज मेरठ में पेट्रोल 96.46 रुपये और डीजल 89.46 रुपये पर है। गोरखपुर में पेट्रोल 96. 83 रुपये और डीजल 90 रुपये, नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपए और डीजल 89.75 रुपए और गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपए और डीजल 89.75 रुपए पर है।
यहां भी सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल
शहर–पेट्रोल का दाम–डीजल का दाम (प्रतिलीटर रुपये)
कानपुर देहात (Kanpur Dehat) >>96.41>>89.60
सोनभद्र (Sonbhadra) >> 97.53>> 90.71
इटावा (Etawah) >> 96.14>> 89.67
एटा (Etah) >> 96.50>> 89.67
अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) >> 97.25>> 90.44
अमेठी (Amethi) >>97.62>> 90.79
मैनपुरी (Mainpuri) >> 96.08>> 89.96
कन्नौज (Kannauj) >> 97.41>> 90.57
उन्नाव (Unnao) >> 96.58>> 89.76
बागपत (Baghpat) >>96.52>>89.70
बस्ती (Basti) >>97.32>> 90.49
बदायूं (Budaun) >>96.63>> 89.81
बुलंदशहर (Bulandshahr) >>97.43>> 90.56
















Comments 1