
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आज पूरे देश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, और एनसीपी नेता शरद पवार समेत कई प्रमुख नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
PM Modi Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। (PM Modi Birthday) आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, देश के लिए त्याग, तपस्या और सर्वस्व समर्पण का नाम है नरेंद्र मोदी जी। (PM Modi Birthday) सामाजिक जीवन में पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को एक दूरदर्शी और लोक-कल्याणकारी नेता बताते हुए कहा, अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदीजी ने भारत को नई ऊर्जा, नई दिशा दी है। उन्होंने भारत का सामर्थ्य और सम्मान, पूरे विश्व पटल पर बढ़ाया है।
उन्होंने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, कल्पनाशीलता के साथ-साथ अपनी संवेदनशीलता का भी परिचय दिया है। गरीब कल्याण और लोक कल्याण के प्रति जो उनकी प्रतिबद्धता है, वह अपने आप में एक मिसाल है।
विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदीजी देश को आत्मनिर्भरता, विकास और समृद्धि की दृष्टि से मज़बूती दे रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो ताकि वे भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में लगातार सफल सिद्ध हों।
योगी आदित्यनाथ ने बताया ‘विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रधानमंत्री मोदी जी 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं के संवाहक हैं। (PM Modi Birthday) उनका नेतृत्व ‘नए भारत’ को वैश्विक मंच पर अग्रिम पंक्ति में लेकर आया है।”
उन्होंने आगे कहा, “आपका अप्रतिम पुरुषार्थ और संवेदनशील नेतृत्व नए भारत को आत्मनिर्भरता की ऊंचाइयों पर ले गया है। (PM Modi Birthday) प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।”
Also Read –Canada: खालिस्तानियों की खतरनाक धमकी, कनाडा में भारतीय राजनयिक मिशन पर मंडराया खतरा
नेता विपक्ष ने भी दी शुभकामनायें
कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी अपने संदेश में सौहार्द दिखाते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
नीतीश कुमार और शरद पवार ने भी दी शुभकामनाएं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”
शरद पवार ने अपने संदेश में कहा, ईश्वर प्रधानमंत्री मोदी जी को उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता और दीर्घायु प्रदान करें। उनके नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति करे, यही शुभकामना है।”














