PM Modi Varanasi Visit: आज 8 नवंबर 2025 यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। आज एक कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। शनिवार की सुबह बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बता दे, नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी।
नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत के बाद इन शहरों के बीच की दूरी कम समय में पूरी हो सकेगी और सफर आरामदायक होगा। (PM Modi Varanasi Visit) ये ट्रेनें क्षेत्रीय गतिशीलता में वृद्धि करेंगी, पर्यटन को बढ़ाएंगी और देश भर में आर्थिक कार्यकलापों को भी बढ़ावा देंगी।
बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी। (PM Modi Varanasi Visit) बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों, जैसे वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो, को जोड़ेगी।
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी, जिससे यात्रा समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को बहुत लाभ होगा। (PM Modi Varanasi Visit) इसके साथ ही, रुड़की होते हुए हरिद्वार तक उनकी पहुंच भी बेहतर होगी।
फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस रूट पर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन होगी, जो अपनी यात्रा मात्र 6 घंटे 40 मिनट में पूरी कर लेगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के प्रमुख शहरों, जैसे फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला, के बीच संपर्क को सुदृढ़ करेगी।
Also Read –Bigg Bos 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले की बदली डेट, जानिए अब कब होगा?
दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा समय में 2 घंटे से अधिक की कमी ला देगी, जिससे यह यात्रा 8 घंटे 40 मिनट में पूरी हो जाएगी। यह रूट केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक कार्यकलापों और पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे क्षेत्रीय विकास और सहयोग में सहायता मिलेगी।
बनारस रेलवे स्टेशन पर पीएम नरेन्द्र मोदी शनिवार की सुबह 8:15 बजे पहुंचे। (PM Modi Varanasi Visit) बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म न.आठ पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्रेन में बच्चों से मुलाकात की।
पीएम नरेन्द्र मोदी जब बरेका परिसर पहुंचे तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। पीएम का स्वागत करने के बाद बैठक में शामिल होने के बाद वह सर्किट हाउस रवाना हो गए। पीएम रात्रि प्रवास बरेका गेस्ट हाउस में करेंगे।
