Politics News: बीजेपी ने राहुल गांधी पर आचार संहिता उल्लंघन और अपमानजनक ट्वीट करने के आरोप लगाए

Politics News: बीजेपी ने राहुल गांधी पर आचार संहिता उल्लंघन और अपमानजनक ट्वीट करने के आरोप लगाए
Facebook
X
WhatsApp

Politics News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शिकायत की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए 25 नवंबर को ट्वीट किया था। भाजपा ने आयोग से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ को राहुल गांधी के अकाउंट को निलंबित करना चाहिए और अपमानजनक सामग्री को हटाना चाहिए। पार्टी ने आयोग से यह भी अनुरोध किया है कि वह राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने और आपराधिक मुकदमा शुरू करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी राजस्थान को निर्देश जारी करे।

भाजपा ने अपने शिकायत पत्र में राहुल गांधी के ट्वीट का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस ट्वीट में राहुल गांधी ने राजस्थान में कांग्रेस की चुनावी गारंटियों के बारे में बताया था। पार्टी का आरोप है कि मतदान के 48 घंटे पहले आचार संहिता के तहत साइलेंस जोन लिमिट शुरू हो जाती है और कोई इस तरह प्रचार नहीं कर सकता है। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी ने ये ट्वीट करते हुए पीपल्स एक्ट 1951 की धारा 126 का उल्लंघन किया है। पत्र में बताया गया है कि इस तरह के उल्लंघन में दो साल की जेल और जुर्माने दोनों का प्रावधान है।

Politics News: बीजेपी ने पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक

राहुल गांधी पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। इस तरह के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग को उनके खिलाफ जल्द और सख्त कदम उठाना चाहिए।

इससे पहले राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी के लिए ‘पनौती’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर भी बीजेपी ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी की शिकायत की थी। बीजेपी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता को नोटिस जारी किया था। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता को जवाब के लिए शनिवार तक का समय दिया था। राहुल गांधी ने बीजेपी की शिकायतों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

https://youtu.be/auntZ54kR7A?si=7QZfh_ShNhmWHSa_

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें