Prateek-Aparna Yadav Divorce: उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे बड़े परिवारों में से एक मुलायम सिंह यादव के कुनबे में कलह की सुगबुगाहट फिर नजर आने लगी है। सोमवार सुबह प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसने यूपी की सियासत से लेकर सड़क तक तहलका मचा दिया। दरअसल प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप भी लगाए।
उन्होंने अपर्णा को परिवार में दरार डालने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के संगीन आरोप लगाए। प्रतीक के पोस्ट के वायरल होने के बाद हर तरफ हलचल मच गयी। अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रतीक यादव का इंस्टा अकाउंट हैक हो गया है। (Prateek-Aparna Yadav Divorce) अमन के बयान आने के कुछ ही देर बाद प्रतीक यादव ने फिर से इंस्टा स्टोरी पर अपनी पुरानी पोस्ट की तस्वीर को शेयर कर दिया। जिससे यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि पारिवारिक कलह में अब सुलह की कोई गुंजाइश नहीं बची है। प्रतीक के नए तेवरों ने सबको सन्न कर दिया है।
Prateek-Aparna Yadav Divorce: भाई का ‘हैक’ वाला दावा
जब मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का पहला पोस्ट वायरल हुआ और मीडिया में तलाक की खबरें चलने लगीं, अपर्णा यादव के भाई ने तुरंत सफाई पेश की थी। उन्होंने दावा किया था कि प्रतीक की सोशल मीडिया आईडी हैक हो गई है और यह सब किसी शरारती तत्व का काम है। लोग अभी इस सफाई पर यकीन करने की कोशिश ही कर रहे थे कि प्रतीक यादव ने एक और पोस्ट शेयर कर इस दावे की धज्जियां उड़ा दीं। (Prateek-Aparna Yadav Divorce) प्रतीक ने साफ कर दिया कि उनकी आईडी हैक नहीं हुई है, बल्कि वे जो कुछ भी कह रहे हैं, वह पूरी तरह होश-ओ-हवास में कह रहे हैं। उन्होंने अपर्णा को सीधे तौर पर परिवार की बर्बादी का जिम्मेदार ठहराते हुए अब सुलह के सारे दरवाजे बंद कर दिए हैं।
‘द फैमिली डिस्ट्रॉयर’: रिश्तों में आई कभी न भरने वाली दरार
प्रतीक यादव ने अपने नए पोस्ट में अपर्णा यादव के लिए बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने उन्हें ‘द फैमिली डिस्ट्रॉयर’ यानी परिवार को तोड़ने वाली महिला बताया है। प्रतीक का आरोप है कि अपर्णा की वजह से उनके घर की खुशियां खत्म हो गई हैं और उनके निजी रिश्तों में जहर घुल गया है। (Prateek-Aparna Yadav Divorce) प्रतीक का यह गुस्सा बता रहा है कि यह लड़ाई केवल वैचारिक नहीं है, बल्कि इसके पीछे लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक कड़वाहट है। जिस अपर्णा यादव को मुलायम परिवार की अनुशासित बहू के तौर पर देखा जाता था, उन पर उनके अपने ही पति के ये आरोप राजनीति और निजी जीवन के बीच के गहरे तनाव को उजागर कर रहे हैं।
क्या अब खत्म हो चुका है 14 साल का सफर?
प्रतीक और अपर्णा की शादी साल 2012 में हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। लेकिन आज जिस तरह से प्रतीक यादव सोशल मीडिया पर एक के बाद एक हमले कर रहे हैं, उससे यह साफ है कि दोनों के बीच अब बातचीत का रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है। (Prateek-Aparna Yadav Divorce) प्रतीक ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी पत्नी की स्वार्थी प्रवृत्तियों से तंग आ चुके हैं और अब अपनी शांति के लिए उनसे अलग होना ही एकमात्र रास्ता बचा है।
मुलायम परिवार, जिसने हमेशा अपनी एकता की मिसाल दी थी, आज इस सार्वजनिक विवाद के कारण गहरे संकट में नजर आ रहा है। (Prateek-Aparna Yadav Divorce) इस पूरे मामले पर अब तक अपर्णा यादव की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्या वे इस ‘आर्थिक और मानसिक’ युद्ध का जवाब कानूनी तरीके से देंगी या परिवार के बुजुर्ग इस मामले को शांत करा पाएंगे? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।















