Queen 2: कंगना रनौत की सबसे प्रसिद्ध फिल्म क्वीन जोकि 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। (Queen 2) इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था। और इसका निर्माण अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंटेना ने किया था। (Queen 2) काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि कंगना रनौत की फिल्म क्वीन का सीक्वल आने वाला है। अब जाकर Queen 2 पर अपडेट आया है।

Queen 2: कंगना रनौत की फिल्म क्वीन का बनेगा सीक्वल
कंगना रनौत की फिल्म क्वीन जोकि भारतीय सिनेमा की एक ऐतिहासिक फिल्म है। यह फिल्म कंगना रनौत द्वारा अभिनीत रानी मेहरा की कहानी है। (Queen 2) जो अपनी शादी के ठीक एक दिन पहले अपने मंगेतर द्वारा छोड़़े जाने के बाद अपने आत्म-खोज में निकली है। ये पूरी तरह से महिला बेस्ड मूवी थी। जिसमें कहानी की असली हीरो कंगना रनौत थी। फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है।

रिपोर्ट के अनुसार विकास बहल अपनी फिल्म क्वीन के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। और इस फिल्म में कंगना रनौत एक बार फिर से मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। विकास बहल ने रिपोर्ट की माने तो Queen 2 की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन कानूनी टीमें शीर्षक के अधिकार पर विचार कर रही हैं। क्योंकी फिल्म के निर्माता अब एक ईकाई के रूप में मौजूद नहीं हैं। यदि ऐसा होता है तो अब फिल्म को एक नए शीर्षक के रूप में तैयार किया जाएगा। लेकिन कास्ट की संक्या में बदलाव नहीं किया जाएगा। (Queen 2) कास्ट उसी इकाई के रूप में रहेगी। रिपोर्ट की माने तो कंगना रनौत और विकास बहल ने पहले ही स्क्रीप्ट पर चर्चा कर ली है। अब ये फिल्म कब बनकर तैयार होगी और कबतक सिनेमाघरों में रिलीज होगी इसके बारे में किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी नहीं शेयर की गई है।