Raebareli News: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा ,अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, दो लोगों की मौत

Raebareli News: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा ,अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, दो लोगों की मौत
Facebook
X
WhatsApp

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में शनिवार को दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया, जबकि दूसरे हादसे में ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

Raebareli News: बाइक सवार की मौत

रायबरेली-ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के कानपुर उन्नाव राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना बदोखर कर्कशा निवासी शैलेश पासवान (24) के रूप में हुई है।

Raebareli News: रायबरेली समाचार, Raebareli News in Hindi - Special Coverage  News

जानकारी के मुताबिक शैलेश शुक्रवार देर रात बाइक से जा रहे थे। तभी दौलतपुर गांव के पास में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर इतनी तेज मारी कि शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, लखनऊ- प्रयागराज मार्ग पर ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सड़क किनारे आग ताप रहे दो लोग जिसकी आ गए थे। एक युवक की ट्रक की नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bike rider trampled by Truck died on the spot second Bike Rider Injured in  Raebareli UP | तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक  मौत

Raebareli News: अज्ञात वाहन चालक और ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतक की पहचान थाना भदोखर के गांव चंदनपुर निवासी गुड्डू यादव (25) के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम वीरेंद्र यादव है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने गुड्डू यादव को मृत घोषित कर दिया था।जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालक और ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

UP News: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा! आधा दर्जन से अधिक लोग घायल - YouTube

Raebareli News: सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी

इन सड़क हादसों से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी है। लोग नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।

https://youtu.be/DoePTgBfdR4?si=9iZf5mZFDyelH4bR

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें