Raid 2 Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 से मेकर्स को जिस तरह से उम्मीद थी। (Raid 2 Collection Day 5) वो उस उम्मीद पर खरी उतरी है। फिल्म ने पहले हफ्ते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। तो वहीं पहले दिन की अपेक्षा फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट देखी गई लेकिन उसके बाद फिर से फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली थी। और रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। उसके बाद फिर से सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।

Raid 2 Collection Day 5: रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5
अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड पर शानदार कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। तो वहीं दूसरे दिन यानि शुक्रवार को कमाई में गिरावट दर्ज की गई है फिल्म ने शुक्रवार को 12 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया। (Raid 2 Collection Day 5) तो वहीं शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई शनिवार को फिल्म ने 18 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और ज्यादा बढ़ोत्तरी देखी गई। रेड 2 ने पाँचवे दिन 21.50 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही रविवार तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 70.75 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। हिंदी शो की कुल ऑक्यूपेंसी 39.80 प्रतिशत रही, जबकि सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 19.38 प्रतिशत रही। तो वहीं सोमवार को एक बार फिर से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को रेड 2 ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। जिस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। उसे देखते हुए यही लग रहा है कि फिल्म दो हफ्ते के अंदर 100 करोड़ का आकड़ा क्रास कर लेगी। रेड जोकि 2018 में रिलीज हुई थी, उसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपए का आकड़ा क्रास किया था।