
Rajkummar Rao New Movie: स्त्री 2 के बाद राजकुमार राव की किस्मत जैसे चमक गई है। बैक टू बैक कई सारी फिल्में मिल रही है। हालहि में राजकुमार राव की भूल चूक माफ रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। (Rajkummar Rao New Movie) अब जाकर राजकुमार राव की मालिक रिलीज होने वाली है। जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है, इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है। अब दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद अब जाकर राजकुमार राव को एक और नई फिल्म मिली है। जोकि क्रिएचर पर आधारित है।
Rajkummar Rao New Movie: राजकुमार राव करेंगे करण जौहर के साथ फिल्म
राजकुमार राव ने करण जौहर की एक अनोखी क्रिएचर फिल्म साइन की है, जिसका निर्देशन संदीप मोदी करेंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन के बाद करण जौहर के क्रिएचर यूनिवर्स में राजकुमार राव (Rajkummar Rao New Movie) की एंट्री हुई है। राजकुमार राव ने करण जौहर की अगली फिल्म के लिए संदीप मोदी को साइन किया। यह एक प्राणी-आधारित थ्रिलर है, जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा और निर्माता उसी से एक फ्रैंचाइजी बनाने की सोच रहे हैं।”
Also Read –Akshay Kumar Saif Ali Khan Movie Title: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म का टाइटल काफी दिलचस्प, जाने कब आएगी फिल्म
Rajkummar Rao ने आगे बताया कि फिल्म नवंबर 2025 के आसपास फ्लोर पर जाएगी और निर्देशक संदीप मोदी ने पहले ही प्री-प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। रिपोर्ट ने कहा, राजकुमार राव ने 12 करोड़ रूपए की तय राशि पर फिल्म साइन की है, जो अब तक का उनका सबसे बड़ा पे चेक है। (Rajkummar Rao New Movie) वह इस प्रोजेक्ट पर करण जौहर के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित है।”
दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन की नागजिला के बाद यह धर्मा प्रोडक्शन की दूसरी क्रिएचर फिल्म है। दोनों फिल्म 2025 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर आने वाली हैं और 2026 में रिलीज होंगी।








