Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। बता दे कि राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। जिसके पीछे का वजह बना हुआ है। Rakhi Sawant द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बयानों पर सड़क पर बैठकर हंगामा करना, ये पहली बार नहीं है। जब राखी सावंत ने पीएम मोदी जी को लेकर इस तरह की प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले भी वो पीएम मोदी के बारे में कई सारे स्टेटमेंट दे चुकी हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला
Also Read –Hardoi News: हरदोई में दर्दनाक हादसा,तेज रफ्तार डंपर ने ली तीन युवकों की जान
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत ने पीएम मोदी के पेट्रोल वाले स्टेटमेंट पर किया हंगामा
ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने एक्स हसबैंड के साथ नजर आ रही है। इस दौरान राखी सावंत रोड पर बैठ जाती हैं। और पैपराजी से कहती हैं कि मैंने कार में जाना छोड़ दिया। मुझे नहीं जीना है, मोदी ने कहा ट्रैवल करना छोड़ दो, मोदी जी ने कहा सोना मत खरीदो, चाँदी मत खरीदों मैं सुबह तक यहीं बैठूंगी। जिसके बाद पैपराजी भी वहाँ बैठ जाते हैं। जिसके बाद राखी सावंत को सड़क पर से उठा दिया जाता है। और वो उठ जाती है। Rakhi Sawant का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
राखी सावंत का ये वीडियो देखकर यूजर ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- “ये प्रोटेस्ट कर रही है या रोस्ट”, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- “वास्तव में ये टिकट के काबिल है”, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- “मोदी जी को राखी सावंत से जरूर मिलना चाहिए अब तो लग रहा है ये देश की समस्या खत्म करवायेगी”














