Ram Mandir : CM केजरीवाल और भगवंत मान ने सपरिवार सहित रामलला का किया दर्शन पूजन

Ram Mandir : रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य, नव्य और दिव्य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आम भक्तों के साथ ही रामलला के दर्शन करने के लिए राजनीतिक लोग भी अयोध्या जाने से अपने आपको नहीं रोक पा रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने रामलला का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। केजरीवाल अपने माता-पिता और अपनी पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। इसके अलावा आध्यात्मिक धर्मगुरू सद्गुरू जग्गी वासुदेव रामलला दर्शन के लिए पहुंचे।

Ram Mandir : जग्गी वासुदेव ने रामलला का किया दर्शन पूजन

राम मंदिर में रामलला का दर्शन करने के लिए आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव अयोध्या पहुंच गए हैं। उनका महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। इसके बाद जग्गी वासुदेव सीधे राम मंदिर पहुंचे और रामलला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होने कहा कि हमारा सौभाग्य हम आए हैं अयोध्या 500 वर्षों बाद यह दिन आया है। यह बहुत महत्वपूर्ण समय है।

Ram Mandir : पूरे परिवार के साथ किया रामलला के दर्शन

बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में जब रामलला की प्रतिष्ठा होनी थी, तो समारोह का आयोजन किया गया था। ट्रस्ट की ओर भव्य समारोह में शामिल होने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओं समेत तमाम लोगों को न्योता दिया गया था। उस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने न्योते को ठुकराते हुए तमाम दलीलें दी थी। इसमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, मल्लिकार्जुन खड़गे और मायावती जैसे तमाम नेता शामिल थे। अरविंद केजरीवाल ने भी उस वक्त ये कहा था कि वो अपने पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन करना चाहते हैं। अब केजरीवाल और भगवंत मान आज रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे।

रामलला के दर्शन करने अयोध्या आने वाले भक्त अप्रैल के प्रारंभिक दिनों के लिए भी होटलों में रूम की बुकिंग करा रहे हैं। इनमें अधिकांश आनलाइन बुकिंग हो रही है। रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने कोने से लोग आ रहे हैं, जिसके चलते लोग पहले से ही बुकिंग करा रहे।

Exit mobile version