
Ramayana Movie: फिल्ममेकर नितेश तिवारी की रामायण मूवी को लेकर जबरदस्त बज बन चुका है, फिल्म का टीजर जब से सामने आया है, दर्शकों की उत्सुकता चरम सीमा पर पहुंच गई है, टीजर के बाद से ही रामायण मूवी से जुड़ा लगातार कुछ ना कुछ नया अपडेट सामने आ रहा है, वहीं अब खबर आई है कि रामायण मूवी में एक और जानी मानी अभिनेत्री की एंट्री हो गई है, जी हां! अभिनेत्री के नाम का खुलासा होने के साथ ही यह भी पता चल चुका है कि वे फिल्म में कौन सा अहम किरदार निभाने वालीं हैं, आइए जानते हैं।
Ramayana Movie: रामायण मूवी में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री
रामायण मूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, फिल्म से जुड़ी सभी अपडेट पर दर्शक नजरें गड़ाए बैठे हैं, इसी बीच खबर आ रही है कि रामायण मूवी में टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा सुरभि दास भी नजर आने वालीं हैं, जी हां! सुरभि दास ने खुद ही जानकारी दी है कि वे नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा हैं, इतना ही नहीं! यह भी पता चल चुका है कि सुरभि दास रामायण मूवी में कौन सा किरदार निभाने वालीं हैं।
Also Read –Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लिया बड़ा फैसला,PM मोदी को कहा शुक्रिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी एक्ट्रेस सुरभि दास रामायण मूवी में सीता जी की बहन का किरदार निभाएंगी। (Ramayana Movie) जी हां! सुरभि दास सीता जी की बहन उर्मिला का किरदार निभाएंगी, उर्मिला जो कि लक्ष्मण की पत्नी थीं। (Ramayana Movie) बता दें कि अभिनेता रवि दुबे रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा रहें हैं, यानी कि सुरभि दास पर्दे पर रवि दुबे की पत्नी का रोल अदा करते नजर आएंगी। जानकारी के लिए बताते चलें कि सुरभि दास टीवी के कई हिट शोज में काम कर चुकीं हैं।
Also Read –War 2 Trailer Release Date: इंतजार हुआ खत्म इस दिन जारी होगा वॉर 2 का ट्रेलर
सुरभि दास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रामायण के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक तस्वीर में वे नितेश तिवारी के साथ दिखाईं दे रहीं हैं, एक में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ पोज दिया है और वहीं एक में वे साई पल्लवी के साथ नजर आ रहीं हैं। (Ramayana Movie) बताते चलें कि नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, यश, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल और लारा दत्ता जैसे कलाकार हैं। रामायण दो हिस्सों में बनाई जा रही है, पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा।














