
Rameshwar Dudi Passes Away: राजस्थान की राजनीति में गहरी छाप छोड़ने वाले दिग्गज नेता और कांग्रेस के पूर्व सांसद रामेश्वर डूडी का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पिछले दो साल से कोमा में चल रहे डूडी ने शनिवार को अंतिम सांस ली, जिससे प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। (Rameshwar Dudi Passes Away) बीकानेर से कांग्रेस के टिकट पर संसद पहुंच चुके डूडी की गिनती जमीनी स्तर से जुड़े और संघर्षशील नेताओं में होती थी, जिन्होंने पंचायती राज से लेकर संसद और विधानसभा में विपक्ष के नेता तक का सफर तय किया था।
Rameshwar Dudi Passes Away: पंचायती राज से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
रामेश्वर डूडी का जन्म 1 जुलाई 1963 को हुआ था। जेठा राम डूडी और आशा देवी के घर जन्मे डूडी ने बीकानेर के बीजेएस रामपूरिया कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की थी। उनकी राजनीतिक यात्रा 1995 में जमीनी स्तर से शुरू हुई थी। (Rameshwar Dudi Passes Away) सबसे पहले उन्होंने 1995 से 1999 तक अपने गांव नोखा के प्रधान के रूप में काम किया। गांव की सरकार चलाने के बाद, डूडी ने बड़ा कदम उठाया और साल 2000 में वह 13वीं लोकसभा के सदस्य बनकर संसद पहुंचे।
Also Read – काजोल के बॉडीगार्ड ने की उनके साथ बदत्तमीजी टच किया प्राइवेट हिस्सा, देखें वीडियो
विपक्ष के नेता के रूप में छोड़ी गहरी छाप
रामेश्वर डूडी ने संसद के बाद राजस्थान की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। वह 2014 से 2018 तक राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद पर रहे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के भीतर और बाहर सरकार को कई मुद्दों पर घेरा और एक जुझारू नेता की छवि बनाई।
Also Read –सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में इस एक्ट्रेस का कैमियो, क्लाइमेक्स देख पागल हुए फैंस
अपने अनुभव और सक्रियता के चलते 2022 में उन्हें राजस्थान राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए काम किया। लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे रामेश्वर डूडी का निधन राजस्थान कांग्रेस और किसान वर्ग के लिए एक बड़ी क्षति है। प्रदेश के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया है।














