Ranbir Kapoor Animal:फिल्म Animal के इवेंट में रणबीर कपूर बने रॉकस्टार, वायरल हुआ वीडियो

Ranbir Kapoor Animal:फिल्म Animal के इवेंट में रणबीर कपूर बने रॉकस्टार, वायरल हुआ वीडियो
Facebook
X
WhatsApp

Ranbir Kapoor Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस बीच एक्टर अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और बॉबी देओल मुंबई में ‘एनिमल’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान रणबीर स्टेज पर रॉकस्टार बने नजर आए।

Animal के इवेंट में रणबीर कपूर बनें रॉकस्टार, वायरल हुआ वीडियो

Ranbir Kapoor Animal: वीडियो में रणबीर ने मचाया धमाल

image 78

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रणबीर कपूर को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ का गाना ‘हुआ मैं’ गाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान रणबीर ने रॉक स्टार वाइब्स देते हुए मंच पर आग लगा दी। वीडियो में एक्टर ओरिजनल सिंगर राघव चैतन्य के साथ एनिमल फिल्म का गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर गिटार बजाते हुए भी दिख रहे हैं।

image 79

Ranbir Kapoor Animal: एनिमल में रणबीर का जबरदस्त लुक

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने अहम भूमिका में हैं। फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें रणबीर कपूर के इंटेंस लुक ने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए। फिल्म में रणबीर कपूर की बेटे के तौर पर पिता बने अनिल कपूर से बॉन्डिंग दिखाई गई है। ट्रेलर में रणबीर और रश्मिका की रोमांटिक केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आ रही है। वहीं बॉबी देओल का खूंखार अवतार भी काफी दमदार है।

एनिमल गीत अर्जन वैली: रणबीर कपूर ने इस ऊर्जावान पंजाबी ट्रैक में अपना बीस्ट  मोड दिखाया है

Ranbir Kapoor Animal: एनिमल 2 को लेकर चर्चा

अभी ‘एनिमल’ रिलीज भी नहीं हुई है और इससे पहले ‘एनिमल 2’ की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, ये चर्चा ‘एनिमल’ के ट्रेलर को देखकर तेज हुई है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ये दावा किया जा रहा है कि एनिमल की रिलीज के बाद डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ‘एनिमल 2’ का ऐलान कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि एनिमल 2 में रणबीर कपूर का मास रोल तैयार किया जाएगा। खैर, फिल्म का सीक्वल बनेगा या नहीं ये तो आने वाले समय में पता चलेगा। फिलहाल, ‘एनिमल’ की एक्साइटमेंट फैंस में काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। वीडियो में रणबीर ने अपने गिटार के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी है। उनका रॉकस्टार अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग रणबीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

https://youtu.be/auntZ54kR7A?si=ddVR-LHmGV39_qAg

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें