Ranbir Kapoor Video: रणवीर कपूर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। जिसके पीछे की वजह बनी हुई है रणवीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण जिसमें रणवीर कपूर ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया है। उनकी इस फिल्म का टीजर हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज किया गया है। फिल्म के टीजर में रणवीर कपूर के किरदार प्रभु श्री राम की पहली झलक दर्शकों को देखने को मिली है। जहाँ Ranbir Kapoor का टीजर देखने के बाद दर्शकों ने टीजर को लेकर पॉजिटीव के साथ ही साथ निगेटिव भी रिव्यू दिया है। जिसके पीछे की वजह कही ना कहीं Ranbir Kapoor है क्योंकि रणवीर कपूर ने अपने पहले संवादों में कहा है कि उनको बीफ खान काफी पसंद है। इसके साथ ही उनको एनिमल जैसी फिल्मों में हिंसक किरदार में देखा गया है। तो वहीं Ranbir Kapoor के फैंस ने उनके किरदार की सराहना की है। इन सबके बीच Ranbir Kapoor का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पैप्स द्वारा जय श्री राम बोले जाने पर रणवीर कपूर ने रिएक्शन दिया है। जिसकी वजह से वो ट्रोल हो गए हैं।
Ranbir Kapoor Video: रणवीर कपूर ने जय श्री राम बोलने पर दिया रिएक्शन हुए ट्रोल
रणवीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होने के साथ ही फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है। रामायण के टीजर के साथ ही साथ रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी सुर्खियों में हैंं। क्योंकि उन्होंने फिल्म में रामजी का किरदार निभाया है। जहाँ रणवीर कपूर के फैंस को वो राम जी के किरदार में अच्छे लगे। तो वहीं कुछ लोगों ने रणवीर कपूर राम जी के रोल में देखकर फिल्म का विरोध भी किया है। जिसमें रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण जी का किरदार प्ले करने वाले सुनील लहरी ने रणवीर कपूर को राम जी के रोल में देखकर कहा कि उनके फेस पर वो मासूमियत नहीं देखने को मिल रही है। क्योंकि उन्होंने एनिमल जैसी फिल्में की है।
Also Read –Bhooth Bangla Trailer: डर और पागलपन से भरपूर भूत बंगला का ट्रेलर जारी, जाने कैसा है
तो वहीं इन सबके बीच Ranbir Kapoor का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पैप्स द्वारा रणवीर कपूर से जय श्री राम कहे जाने पर रणवीर कपूर ने आकाश की तरफ इशारा करके अपने दोनों फिंगर से होठो को चुमा और भगवान का धन्यवाद किया। Ranbir Kapoor का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया नेटिजन्स उनको ट्रोल करने लगे। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
एक यूजर ने लिखा- “इसके पहिले तो कभी भगवान याद नहीं करते अचानक फिल्म के लिए सब नौटंकी चल रही है…हमरा देश में लोगबहित भगवान को मानते हैं 1000 वीआर कमाई तो निश्चित है”
तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-“मैं तो मांस का बड़ा शौकीन हूँ क्या तुम भूल गए?”
एक यूजर ने लिखा- “जिहादवुड का बहिष्कार करो”
रणवीर कपूर रामायण मूवी के बारे में
रणवीर कपूर की फिल्म रामायण जिसमें वो दो किरदार प्ले करेंगे। पहला प्रभु श्रीराम और दूसरा परशुराम जी का तो वहीं ये फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा। दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। अभी रामायण मूवी के अन्य भी टीजर रिलीज किए जाएंगे।















