Ravan Dahan 2023: दशहरा के मौके पर आज देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन किया जाएगा। आगरा में भी रामलीला मैदान में रावण दहन Ravan Dahan 2023:का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 100 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। जिसे आतिशबाजी के साथ जलाया जाएगा। आमिर खान का परिवार पिछले चार दशक से आगरा में रावण का पुतला बना रहा है। इस बार भी उन्होंने 100 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया है। पुतले को बनाने में करीब 40 दिन का समय लगा है। करीब एक लाख रुपये का खर्चा भी हुआ है। पुतले को बनाने में बांस, बल्ली, रस्सी, सुतली, कागज, चमकीली पन्नी और गोंद का इस्तेमाल किया गया है।
Ravan Dahan 2023: चार पीढ़ियां इस कारोबार से जुड़ी
आमिर खान का कहना है कि यह उनका पुश्तैनी कारोबार है। उनकी चार पीढ़ियां इस कारोबार से जुड़ी हुई है। उनके दादा परदादा भी रावण का पुतला बनाते थे। वह भी बचपन से रावण का पुतला बनाने का काम कर रहे हैं। उनके बेटे भी इस काम में उनका सहयोग करते हैं।रावण दहन से पहले रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नाटक लीलाओं का मंचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान श्री राम रावण का वध करेंगे। इसके बाद रावण दहन किया जाएगा।
रामलीला मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात की गई है। परिसर के अंदर और बाहर चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी।रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्यौहार हमें यह संदेश देता है कि बुराई कभी नहीं जीत सकती।