Ravi Kishan Video: भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दे कि कल रवि किशन की वेब-सीरीज मामला लीगल है सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। मामला लीगल है का सीजन 2 पहले ही रिलीज किया जा चुका है। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। अब जाकर मामला लीगल है सीजन 2 जल्द ही दर्शक ओटीटी पर देखेंगे। तो वहीं रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रवि किशन (Ravi Kishan) ने भोजपुरी स्टार्स मनोज तिवारी और निरहुआ की क्लास लगा दी है। बता दे कि ये वीडियो कपिल शर्मा के शो की है।
Ravi Kishan Video: रवि किशन ने मनोज तिवारी और निरहुआ की लगाई क्लास वीडियो वायरल
बता दे कि कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में अक्सर बॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी जगत से जुड़े लोग जाते रहते हैं। कुछ दिन पहले मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह कपिल शर्मा के शो पर पहुँचे थे। जिसपर कपिल द्वारा राजनीति में आने को लेकर पूछे गए सवाल पर निरहुआ ने मनोज तिवारी का नाम लिया और कहा कि मैं ही नहीं मुझे लगता है कि रवि किशन भैया को लाने वाले भी यही हैं। (Ravi Kishan Video) जिसपर मनोज तिवारी कहते हैं कि ये वो माने तब ना जिसके बाद उनका ये वीडियो जब रवि किशन कपिल शर्मा के शो पर आए थे। तब उनको दिखाया गया। जिसपर रवि किशन थोड़ा नाराज होते हैं। और कहते हैं ही गाँव में भजन गाने वाले लोग जो ऐडा-तिरछा चलते थे। जिनको सही से चलना और ब्लैक कॉफी पीना मैंने सीखाया। ये मुझे राजनीति में लाए हैं। ये सभी मेरे जूनियर्स हैं। जिसके बाद Ravi Kishan का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
तो वहीं Ravi Kishan की अपकमिंग वेबसीरीज Mamla Legal Hai का कल ट्रेलर लॉच हुआ है। जिसमें उनसे निरहुआ के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहते हैं कि एक्टिंग तो अच्छा करता है। अच्छा लगता है जब आपके जूनियर्स कुछ अच्छा करते हुए नजर आते हैं।















