Ritesh Deshmukh Wife Genelia Video: रितेश देशमुख जोकि बॉलीवुड के एक जाने-माने एक्टर हैं। तो वहीं उनकी पत्नी Genelia भी एक एक्ट्रेस हैं। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई। जहाँ पर उनकी मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी कर ली। और आज बॉलीवुड की सबसे फेमस कपल में से एक हैं। तो वहीं कल राजा शिवाजी फिल्म का ट्रेलर लॉच इवेंट था। जिसमें Ritesh Deshmukh अपनी पत्नी Genelia और फिल्म की अन्य कास्ट के साथ नजर आए। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने राजा शिवाजी का किरदार प्ले किया है। तो वहीं उनकी पत्नी का किरदार रियल लाइफ पत्नी Genelia ने निभाया है। ट्रेलर लॉच के दौरान रितेश देशमुख और Genelia दोनों ही रोने लगे।
Also Read –Lucknow News: लखनऊ में लू अलर्ट ! 10 दिन से तप रहा शहर, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
Ritesh Deshmukh Wife Genelia Video: रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया राजा शिवाजी ट्रेलर लॉच वीडियो
बता दे कि राजाशिवाजी का कल धमाकेदार ट्रेलर लॉच किया गया। इस इवेंट में रितेश देशमुख, जेनेलिया, भाग्यश्री, संजय दत्त, बमन ईरानी, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन समेत फिल्म की अन्य कास्ट पहुँची थी। इसी दौरान रितेश देशमुख अपने पिता को और फिल्म बनाने के लिए उनको कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा इसके बारे में बताया। (Ritesh Deshmukh Wife Genelia Video) उस दौरान रितेश देशमुख की आँखें भी भर आई थी। (Ritesh Deshmukh Wife Genelia Video) तो वहीं पास में मौजूद रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया खुद को रोक नहीं पाई और वो रोने लगे। जिसके बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इन दोनों का ये वीडियो देखकर नेटिजन्स उनको ट्रोल करने लगे। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा- वाह, पब्लिसिटी स्टंट, इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- नाटक चालू, तो वहीं कुछ लोगों ने रितेश देशमुख का समर्थन भी किया है। और इनके भावुक पल में उनको सपोर्ट भी किया है।
राजा शिवाजी मूवी ट्रेलर
राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर और भाग्यश्री सहित कई कलाकार शामिल हैं। फिल्म में सचिन खेडेकर, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते भी शामिल हैं। जेनेलिया भी कलाकारों का हिस्सा हैं। सलमान खान फिल्म में कैमियो करेंगे, हालांकि उनकी भूमिका के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रितेश ने संकेत दिया है कि उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। तो वहीं राजा शिवाजी का ट्रेलर काफी धमाकेदार है। जोकि सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।














