Saharanpur News: चारपाई पर मिला BJP नेता का खून से लथपथ शव, माथे के बीच में मारी गई गोली

WhatsApp Image 2025 11 08 at 1.23.21 PM

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के डिडौली गांव में शनिवार की सुबह हड़कंप मच गया। यहां बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष धर्म सिंह (65) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब बहू अपने ससुर के लिए रोज की तरह चाय लेकर पहुंची, तो सामने शव देखकर पूरे परिवार की रूह कांप गई। चारपाई पर खून से सना हुआ शरीर पड़ा था।

Saharanpur News: सुबह की चीख ने हिला दिया गांव

यह वारदात नकुड़ थाना क्षेत्र के डिडौली गांव की है। धर्म सिंह का शव उनके घर के पीछे आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला। सुबह करीब छह बजे जब बहू चाय देने पहुंची तो उन्होंने अपने ससुर को खून से लथपथ देखा। उनकी चीख सुनकर परिवार के बाकी सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। (Saharanpur News) ही देर में गांव में सन्नाटा पसर गया और हर कोई यही सवाल करने लगा कि आखिर किसने मारा भाजपा नेता धर्म सिंह को?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Also Read –BJP New President: सस्पेंस खत्म! राजनाथ सिंह ने किया बड़ा खुलासा, सबको बता दिया कब मिलेगा BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

माथे पर गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस को सूचना दी गई और थोड़ी ही देर में नकुड़ थाने की टीम गांव पहुंच गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि धर्म सिंह के माथे पर गोली मारी गई थी। (Saharanpur News) पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है कि क्या यह राजनीतिक रंजिश थी, कोई पुरानी दुश्मनी या फिर परिवार के अंदर का विवाद?

भाजपा में थे सक्रिय, बेटा भी पार्टी पदाधिकारी

धर्म सिंह भाजपा के अंबेहटा मंडल के उपाध्यक्ष थे और उनकी पहचान इलाके में एक शांत और मिलनसार कार्यकर्ता के रूप में थी। उनका बेटा सुशील, जो खुद भाजपा में महामंत्री है, ने बताया कि रात करीब 9 बजे मैंने पिताजी को चाय दी थी, तब वे ठीक थे। उसके बाद मैं सोने चला गया। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

Also Read –Kupwara Encounter: दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, लाल हो गया पूरा आसमान, 29 दमकल…

परिवार का राजनीति से जुड़ाव 2014 से था, जब धर्म सिंह और उनका बेटा दोनों भाजपा में शामिल हुए थे।

गांव में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

गांव के लोगों के मुताबिक धर्म सिंह का किसी से विवाद नहीं था। (Saharanpur News) फिर भी इतनी निर्मम हत्या ने सबको हैरान कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।

Exit mobile version