Shraddha Kapoor Wedding: बॉलीवुड की खूबसूरत दिवा श्रद्धा कपूर के लाखों लोग दीवाने हैं, जो उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर एक खबर पर अपनी नजरें गड़ाए रहते हैं। पिछले काफी समय से श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर चर्चाएं हो रहीं हैं, कहा जा रहा है कि श्रद्धा कपूर जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग शादी के बंधन को बंध सकती हैं, पिछले कुछ दिनों से यह भी बात सामने आ रही है कि श्रद्धा कपूर अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से चोरी छिपे शादी करने वाली हैं, (Shraddha Kapoor Wedding) फिलहाल अब उनके परिवार के एक सदस्य ने खुद श्रद्धा की शादी का सच बता दिया, आइए जानते हैं।
Shraddha Kapoor Wedding: श्रद्धा कपूर चोरी छिपे रचाएगी शादी
श्रद्धा कपूर की शादी से जुड़ी जो लेटेस्ट अपडेट आई थी, उसके मुताबिक अभिनेत्री गुपचुप तरीके से शादी रचाने वालीं हैं, हालांकि अब श्रद्धा कपूर ने एक करीबी यानी है उनकी मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने एक्ट्रेस की चुप्पी तोड़ी है। (Shraddha Kapoor Wedding) बता दें कि श्रद्धा कपूर के फैंस बेसब्री से उन्हें रियल लाइफ में दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार कर रहें हैं, अब तक कई बार श्रद्धा कपूर की शादी की खबरें आ चुकीं हैं और हर बार ये सिर्फ अफवाहें ही साबित हुईं हैं, अब एक बार फिर शादी की चर्चा तेज हो गई है।
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की शादी की चर्चा के बीच एक्ट्रेस की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने श्रद्धा कपूर की शादी पर अपना रिएक्शन दिया। (Shraddha Kapoor Wedding) हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तेजस्विनी कोल्हापुरे ने श्रद्धा कपूर की शादी की खबरों पर हैरानी जताते हुए कहा, “सच में? मुझे इस बारे में नहीं पता। मुझे तो कोई आइडिया ही नहीं है।” तेजस्विनी ने जिस तरह से रिएक्शन दिया, उससे साफ है कि श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर अभी कोई तैयारी नहीं है।
श्रद्धा कपूर राहुल मोदी कब से हैं साथ
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की बात करें तो 2024 से दोनों के डेटिंग की खबरें आ रहीं हैं, दोनों को एक साथ पहली बार डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही इनके रिलेशनशिप की चर्चा है। (Shraddha Kapoor Wedding) राहुल और श्रद्धा को एक साथ कई जगहों में स्पॉट किया जाता है, यहां तक कि दोनों वेकेशन पर भी जाते रहते हैं, लेकिन अब तक दोनों ने ही ऑफशियल तौर पर अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।















