
Sidharth Kiara Baby Girl: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी हालहि में माता-पिता बने हैं। कियारा आडवानी ने 15 जुलाई 2025 को बेटी को जन्म दिया है। इनकी बेटी का जन्म मुंबई के रिलायंस अस्पताल में हुआ है। बेटी के जन्म के एक दिन बाद Sidharth Malhotra और Kiara Advani ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की थी कि उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। तो वहीं इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी ने पैप्स से ये अनुरोध किया कि वो उनकी प्राइवसी बनाए रखें और उनकी बेटी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर तबतक वायरल ना करें जब तक वो खुद अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखा देते हैं। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर Sidharth Malhotra और Kiara Advani की बेटी संग Salman Khan की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जो इस समय सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है।
Sidharth Kiara Baby Girl: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी की बेटी संग सलमान खान की फोटो वायरल
बता दे कि कियारा आडवानी को कल ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। (Sidharth Kiara Baby Girl) जिसके वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आएं जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोर रही थी। तो वहीं इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर Sidharth Malhotra और Kiara Advani की बेटी की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जिसमें कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी के साथ सुपरस्टार सलमान खान नजर आ रहे हैं। (Sidharth Kiara Baby Girl) इस तस्वीर में कियारा ने बेटी को गोद में पकड़ रखा है। और उनके बगल में सिद्धार्थ मल्होत्रा और सलमान खान नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में कियारा आडवानी की बेटी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। यह सेल्फी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।
बता दे कि वायरल हो रही Sidharth Malhotra और Kiara Advani की ये तस्वीर फेक है। (Sidharth Kiara Baby Girl) इस तस्वीर में तीनों कलाकारों को सुपरइम्पोज करके ऐसा दिखाया गया है कि जैसे तस्वीर किसी नर्सरी में ली गई हो। अभी तक कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी की पहली झलक मीडिया के सामने नहीं पेश किया है। तो वहीं इनकी निजता बनाए रखने को कहा है।














