
Sidharth Malhotra Kiara Advani Baby Girl: कियारा आडवानी और सिद्धारर्थ मल्होत्रा ने अपने जीवन में एक नए दौर की शुरूआत की है। इस सेलिब्रिटी जोड़े ने एक बच्ची का स्वागत किया है और बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक प्यार से नोट के माध्यम से इन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। जबसे कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के जानने वालों को और उनके फैमिली के लोगों को पता चला है कि उनकी बेटी हुई है। हर कोई नन्ही परी से मिलने के लिए अस्पताल जा रहा है। (Sidharth Malhotra Kiara Advani Baby Girl) आज कियारा आडवानी के भाई अपनी भांजी से मिलने के लिए अस्पताल पहुँचे। जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Also Read –Baaghi 4 Teaser: जल्दी ही खत्म होने वाला है इंतज़ार बागी 4 के टीज़र पर आया अपडेट
Sidharth Malhotra Kiara Advani Baby Girl: कियारा आडवानी की बेटी से मिलने पहुँचे उनके मामा
बुधवार को कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया। जिसमें लिखा था- “हमारा दिल भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है।” उन्होंने हाथ जोड़े, दिल और बुरी नजर वाले इमोजी के साथ यह नोट शेयर किया। नोट गुलाबी रंग से रंगा हुआ था ौर उसपर दिल और सितारे बने हुए थे। यह नोट कियारा द्वारा एक बच्ची को जन्म देने की खबर के कुछ घंटों बाद आया है। (Sidharth Malhotra Kiara Advani Baby Girl) अंत में कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस पर हस्ताक्षर किया हुआ है। तो वहीं कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्रशंसकों को जैसे ही इसके बारे में पता चला हर कोई उनको बधाईयाँ देने लेगे। जिसमें सेलेब्स से लेकर उनके फैंस तक शामिल थे।

कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी से मिलने के लिए उनके मामा यानि कियारा आडवानी के भाई मिशाल आडवानी अस्पताल पहुँचे हैं। इसके साथ ही साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा के माता-पिता भी अस्पताल पहुँचे हैं। जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आ रहा है।














