Sitapur: संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम।

Sitapur: संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम।
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur: जहांगीराबाद बिसवां विकास खण्ड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय देवरियाखुर्द में संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें संकुल के सभी विद्यालय पूँजीखेरा, पिपराखुर्द, बजेहरा नवीन, देवरियाखुर्द, जहांगीराबाद कम्पोजिट, गोधनी सरैंय्या, बसुदहा, लालपुर आदि गांवों के बेसिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकायें अपने अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को लेकर पूर्ण मनोयोग से उपस्थित रहे। खेल की विभिन्न प्रतियोगिताएं करायी गयीं जिनमें विजेता छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

Sitapur: विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक तथा बालिका वर्ग में जहांगीराबाद प्रथम तथा बजेहरा नवीन द्वितीय स्थान पर रहे‌। (Sitapur) कबड्डी जूनियर वर्ग में यूपीएस बजेहरा प्रथम तथा जहांगीराबाद द्वितीय स्थान पर रहा।इसी के साथ ही प्राथमिक 50 मीटर बालक वर्ग में बजेहरा नवीन प्रथम रहा तथा जहांगीराबाद द्वितीय स्थान पर रहा। 50 मीटर बालिका वर्ग में जहांगीराबाद प्रथम तथा लालपुर द्वितीय स्थान पर रहा।लंबी कूद प्राथमिक स्तर में पूंजीखेरा प्रथम तथा लालपुर द्वितीय स्थान पर रहा। इसी के साथ ही बालिका वर्ग में पिपरा खुर्द प्रथम तथा जहांगीराबाद द्वितीय स्थान पर रहा ।लंबी कूद जूनियर स्तर में बालक वर्ग में बजेहरा प्रथम तथा बसुदहा द्वितीय स्थान पर रहा। इसी तरह बालिका वर्ग में यूपीएस से जहांगीराबाद प्रथम तथा बजेहरा नवीन द्वितीय स्थान पर रहा। 100 मीटर रेस जूनियर बालक वर्ग में गोधनी सरैंय्या प्रथम तथा बजेहरा नवीन द्वितीय स्थान पर रहा। (Sitapur) बालिका वर्ग 100 मीटर रेस में जूनियर स्तर पर बजेहरा नवीन ही प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहा।
कार्यकम के दौरान व्यायाम शिक्षक फिरोज आलम ने प्रतियोगिताएं करायीं।

इस मौके पर शिक्षक राज कुमार वर्मा, पूनम ,शुभम दीक्षित,पूनम तिवारी,राजशेखर , नरेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र चौहान, कुलदीप उपाध्याय, रमेश कुमार, महेश कुमार स्वराज, सुधीर, प्रभाकर पाल, मनीष सोनी,आरती मिश्र, प्रदीप यादव, रेखाभार्गव, श्यामलाल व सहायक संतोष आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार वर्मा

https://www.youtube.com/live/FU2PvXGOrvM?si=InLAzVD-hL9RT8ls

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें