Uttar Pradesh: अयोध्या में हैंडबॉल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे खेल पदाधिकारी

Facebook
X
WhatsApp

Uttar Pradesh: अयोध्या में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रदेश और जिले के अनेक महत्वपूर्ण खेल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव श्री अमित पांडे, मंडल सचिव प्रांजल तिवारी, तथा अयोध्या हैंडबॉल संघ के जिला सचिव परमेंद्र सिंह ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

WhatsApp Image 2025 12 02 at 4.19.03 PM 1

Also Read –Lucknow News: डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को पंजाब कला साहित्य अकादमी का सर्वोच्च सम्मान

कार्यक्रम में अयोध्या के कमिश्नर एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री अनिमेष सक्सेना, जनपद अमेठी के अपग्रेड अधिकारी मुशर्रफ खान, यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष प्रशांत सिंह लकी, तथा खेल प्रकोष्ठ यूपी के अध्यक्ष प्रांजल तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। (Uttar Pradesh) सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और बेहतर खेल सुविधा एवं अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें शामिल हुईं, साथ ही रेफरी बोर्ड की देखरेख में मैचों का संचालन किया गया। (Uttar Pradesh) कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला, और आयोजन स्थल पर खेल भावना एवं अनुशासन का उत्कृष्ट वातावरण रहा।

WhatsApp Image 2025 12 02 at 4.19.03 PM

Also Read –Rajasthan: 10 किलोमीटर तक के एरिये में तबाही लाने की थी साजिश, अवैध विस्फोटक से भरी पिकअप जब्त

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं और प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें