Tej Pratap Yadav News: बिहार की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खबर आई कि अनुष्का यादव ने रविवार 8 फरवरी को एक बेटी को जन्म दिया है. अनुष्का यादव, जिनका नाम पिछले काफी समय से जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव के साथ जोड़ा जा रहा था, एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गईं. (Tej Pratap Yadav News) जैसे ही बच्ची के जन्म की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोग तेज प्रताप को पिता बताकर बधाई देने लगे. लेकिन इस खबर के जंगल की आग की तरह फैलते ही तेज प्रताप यादव ने कैमरे के सामने आकर कुछ ऐसा कह दिया जिसने सबको हैरान कर दिया और पूरे मामले में एक नया मोड़ ला दिया.
Also Read –Pawan Singh South Movie Song: पवन सिंह भोजपुरी और बॉलीवुड के बाद इस साउथ मूवी में गाएंगे गाना
Tej Pratap Yadav News: सस्पेंस से उठा पर्दा
तेज प्रताप यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर उन तमाम चर्चाओं पर पूर्णविराम लगा दिया जिनमें उन्हें पिता बताया जा रहा था. उन्होंने बेहद कड़े लहजे में कहा कि अनुष्का यादव या उनके बच्चे से उनका दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है. तेज प्रताप ने साफ किया कि यह सारा विवाद और रिश्ता उन पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है. (Tej Pratap Yadav News) उन्होंने उन तस्वीरों की सच्चाई भी बताई जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. तेज प्रताप के अनुसार, उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया था और उन तस्वीरों के जरिए उन्हें फंसाने की साजिश रची गई थी. उन्होंने सवाल उठाया कि आलोक गुर्जर और अनुष्का के बीच क्या संबंध है, इसकी जांच होनी चाहिए न कि उन्हें बदनाम किया जाना चाहिए.
अपनों ने ही दिया धोखा?
तेज प्रताप यादव ने इस पूरे मामले को एक गहरी राजनीतिक साजिश करार दिया है. उन्होंने सरेआम पांच ऐसे लोगों के नाम लिए जिन्हें वह ‘जयचंद’ मानते हैं. उन्होंने मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने मिलकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है. तेज प्रताप ने यहाँ तक कह दिया कि यह सिर्फ बदनामी का खेल नहीं है, बल्कि एक गिरोह है जो उनकी हत्या करवाना चाहता है. उन्होंने इस गिरोह का मास्टरमाइंड मुकेश रौशन को बताया और कहा कि यह सब उन्हें मानसिक रूप से तोड़ने के लिए किया जा रहा है.
डिप्रेशन, मौत का डर और पीएम मोदी से मदद की गुहार
अपनी आपबीती सुनाते हुए तेज प्रताप यादव काफी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि इस विवाद के कारण वह इतने गहरे डिप्रेशन में चले गए थे कि उनके मन में फांसी लगाने तक के विचार आने लगे थे. उन्होंने अपनी तुलना अपने पिता लालू प्रसाद यादव से करते हुए कहा कि जिस तरह उनके पिता को झूठे मुकदमों में फंसाया गया, आज वही खेल उनके साथ खेला जा रहा है. अब तेज प्रताप ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. उन्होंने ऐलान किया है कि वह इस मामले में न्याय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे और साजिशकर्ताओं को अदालत के कटघरे में खड़ा करेंगे.















