
Tere Ishk Mein Teaser: कुबेर के बाद धनुष एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस बार धनुष बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ Tere Ishk Mein नजर आएंगे। तो वहीं अब दर्शकों को धनुष और कृति सेनन की फिल्म Tere Ishk Mein के टीजर का बेसब्री से इंतजार है। (Tere Ishk Mein Teaser) तो वहीं अब जाकर Tere Ishk Mein का टीजर कब रिलीज होगा, इसपर अपडेट आया है।
Tere Ishk Mein Teaser: तेरे इश्क में टीजर कब रिलीज होगा
रांझणा की सफलता के बाद आनंद एल राय और धनुष एक और प्रेम कहानी Tere Ishk Mein के साथ वापसी करने जा रहे हैं। दोनों ने काफी समय पहले इस फिल्म की अनॉउंसमेंट की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, कृति सेनन इस फिल्म में धनुष के साथ नजर आएंगे। Tere Ishk Mein बड़े पर्दे पर 28 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म को रिलीज होने में अभी दो महीने बाकी है। तो वहीं भूषण कुमार और आनंद एल राय आने वाले हफ्ते में कांतारा चैप्टर 1 मूवी के साथ फिल्म का टीजर रिलीज करेंगे। (Tere Ishk Mein Teaser) इसके अलावा वरूण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के साथ बड़े पर्दे पर Tere Ishk Mein का टीजर रिलीज होगा। इस टीजर का मकसद दर्शकों को दो मुख्य कलाकारों की केमिस्ट्री से रूबरू कराना है। तो वहीं फिल्म में एआर रहमान का संगीत भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। Tere Ishk Mein में की डेट अभी मेकर्स द्वारा कंफर्म नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें – यूट्यूब चैनल हैक कर रंगदारी मांगने वाले दो साइबर अपराधी बिहार से गिरफ्तार
Tere Ishk Mein का टीजर दशहरा और दीवाली के बीच दर्शकों को आकर्षित करेगा। तो वहीं दशहरा के दिन यानि कांतारा चैप्टर 1और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2025 को यानि दशहरा वाले दिन रिलीज होगी। इसी के साथ Tere Ishk Mein का टीजर रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें –बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला, पाकिस्तान आर्मी भी निशाने पर













