
The Bengal Files Story: द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसका नाम उन्होंने The Bengal Files रखा है। आज यानि जन्माष्टमी के अवसर पर 16 अगस्त 2025 को The Bengal Files का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। निर्माताओं ने The Bengal Files के ट्रेलर को अबतक का सबसे बोल्ड ट्रेलर बताया है। The Bengal Files के ट्रेलर में विभाजन के दर्द को दिखाया गया है। The Bengal Files के ट्रेलर रिलीज होने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है। (The Bengal Files Story) क्या है The Bengal Files की कहानी चलिए जानते हैं, इसके बारे में
Also Read –The Bengal Files Trailer Out: हिंदू-मुस्लिम एक नहीं है, द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर जारी, भड़के लोग
The Bengal Files Story: द बंगाल फाइल्स की कहानी क्या है
द बंगाल फाइल्स में 1946 के कलकत्ता हत्याकांड की दर्दनाक घटनाओं को दिखाया गया है। 1946 के कलकत्ता दंगे, जिन्हें ग्रेट कलकत्ता किलिंग के नाम से भी जाना जाता है। (The Bengal Files Story) भारत के बंगाल की राजधानी में चार दिनों तक चले बड़े पैमाने पर हिंदू-मुस्लिम दंगे थे, जिसके परिणामस्वरूप 16 से 19 अगस्त 1946 के बीच 15000से 20000 लोग मारे गए थे और लगभग 30000 लोग घायल हुए थे। ये दंगे संभवत: 1946-1947 की अवधि का सबसे कुख्यात एकल नरसंहार है, जिसके दौरान भारत के कई हिस्सों में बडे़ पैमाने पर हिंसा हुई थी।
Also Read –Krishna Janmashtami Bhog: कृष्ण जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार भोग, शुभ योग और पूजा विधि
कहा जाता है कि 19 अगस्त 1946 को जब मुस्लीम लीग तथा बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री सोहराबर्दी के उकसाने पर कलकत्ता तथा बंगाल और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में मुसलमानों ने भीषण दंगे किए थे। 72 घंटे के भीतर हजारों की तदाद में हिंदुओं ने अपनी जान गवा दी थी। तो वहीं लाखों की संख्या में हिंदू बेघर हुए थे। घोर निराशा के माहौल में गांधी जी नोआखली आए थे। (The Bengal Files Story) नोआखली दंगों के शुरू होने से पहले ही, उन्होंने इसका पूर्वानुमान लगा लिया था। कलकत्ता दंगों के बाद उन्होंने हरिजन में लिखा- “हम अभी गृहयुद्ध के बीच में नहीं है लेकिन हम उसके करीब पहुँच चुके हैं। ” नोआखली दंगो के कारण, गांधी को अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों को लेकर नहीं, बल्कि खुद को लेकर इन दोनों मूल्यों के पर्याप्त अवतार के रूप में गहरे आत्म-संदेह का सामना करना पड़ा ता। उन्होंने दंगो को एक व्यक्तिगत विफलता के रूप में देखा था।
द बंगाल फाइल्स के बारे में
द बंगाल फाइल्स विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देर्शित है और अभिषेक अग्रवाल व पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित है। (The Bengal Files Story) इसमें मिथुन चक्रवर्ती , पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 5 सिंतबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।















