Chandauli: चंदौली जनपद के नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेषरपुर गाँव में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब गाँव के खेत में पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान जयमोहनी गाँव निवासी राजू (33 वर्ष) पुत्र स्व. रामजी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार राजू शुक्रवार सुबह अपने घर से शौच के लिए निकले थे, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटे। (Chandauli) परिवार वालों ने जब उनकी खोजबीन शुरू की तो काफी देर तक पता नहीं चल पाया। करीब दोपहर 2 बजे विशेषरपुर गाँव के पास खेत में पानी से भरे गड्ढे में उनका शव तैरता हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

Also Read –Harleen Deol Run Out: हरलीन देओल का लापरवाही से रन आउट, वायरल हुआ वीडियो! लेकिन दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिगेज ने दिलाई भारत को शानदार जीत!
घटना की सूचना मिलते ही चकराघट्टा थाना क्षेत्र के हरियाबांध चौकी इंचार्ज बृजेश पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। (Chandauli) उन्होंने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि राजू खेत में गिरने से पानी में डूब गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजू के परिवार में उनकी पत्नी, 5 वर्षीय बेटा विवेक और एक माह की नवजात बेटी है, जिसका अभी नामकरण भी नहीं हुआ था। (Chandauli) राजू की असमय मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गाँव में मातम का माहौल व्याप्त है। गाँव के लोग भी परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं, लेकिन घरवालों का दुःख कम होता नजर नहीं आ रहा।















