Aaj Ka Muasam: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और ‘नौतपा’ के प्रचंड प्रकोप के बीच अब मौसम करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, वर्षा और बिजली गिरने की पूरी संभावना बनी हुई है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बूंदा-बांदी और मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic circulation) के प्रभाव से यूपी सहित उत्तर भारत के मौसम में एकाएक बदलाव आएगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि तेज हवाएं और बिजली गिरने जैसी घटनाएं मुश्किलें भी बढ़ा सकती हैं।
Aaj Ka Muasam: इन जिलों में आज होगी वर्षा
जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को प्रदेश के मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर सहित कई जिलों में 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। (Aaj Ka Muasam) कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।
लखनऊ में भी बदलेगा मौसम
लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी मौसम बदलने के संकेत मिले हैं। दिन में तेज धूप और उमस के बाद शाम के वक़्त बादल छाने और हल्की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। (Aaj Ka Muasam) मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है क्योंकि बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।
पूर्वांचल के जिलों इन जिलों गोरखपुर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़ और वाराणसी में तेज हवाओं के साथ वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। (Aaj Ka Muasam) वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में अभी भी लू का प्रभाव बना रह सकता है, लेकिन 28 और 29 मई के बाद मौसम में राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।
भारत में मानसून की एंट्री
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ‘नौतपा’ का प्रभाव 2 जून तक धीरे-धीरे कम हो जाएगा। इसके बाद प्री-मानसून (Pre-monsoon) गतिविधियां और तेज होंगी। वहीं, दक्षिण भारत में मानसून की एंट्री के संकेत भी तेज हो गए हैं, जिसका प्रभाव आगामी 2 से ३ दिनों में उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ सकता है।
Also Read –UP news: अमरोहा में दर्दनाक हादसा, मंदिर परिसर में घुसे डंपर से तीन की मौत
किसानों के लिए यह राहत भरी खबर
इस बीच किसानों के लिए यह मौसम राहत और चिंता दोनों लेकर आया है। वर्षा से फसलों को फायदा हो सकता है, लेकिन तेज हवाओं और ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। (Aaj Ka Muasam) कृषि विभाग ने किसानों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।
बता दे, मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदल सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। विशेषकर यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा (Weather latest update) जानकारी लेकर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।















