Trisha Kar Madhu: भोजपुरी की दुनिया में एक समय त्रिशाकर मधु का नाम सिर चढ़ कर बोला करता था, लेकिन एक वीडियो ने उनके जीवन को तबाह कर दिया था। अब इस वीडियो के बारे में अभिनेत्री ने खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके इस करीबी ने की घिनौनी हरकत। जानिए पूरी खबर।

Trisha Kar Madhu: कब और कैसे वायरल हुआ वीडियो?
भोजपुरी अभिनेत्री हाल ही में निधि झा के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में बात की। इस दौरान उनसे उनके उस वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया, जिसने उनकी जिंदगी तबाह कर दी। (Trisha Kar Madhu) इसके जवाब में अभिनेत्री ने बताया कि यह उस समय की घटना है, जब उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ ‘बोल बम’ गाना किया था। अभिनेत्री ने बताया कि इस गाने के लगभग एक महीने बाद उनके फोन में उनकी एक अश्लील तस्वीर आई और धमकी मिली, लेकिन वह डरी नहीं। इसके बाद उन्हें लगातार कई धमकियां मिलीं और उनके कई छोटे-छोटे अश्लील क्लिप वायरल होने लगे।

क्या खेसारी और पवन सिंह का है हाथ?
अपने इस वायरल वीडियो पर बात करते हुए त्रिशा ने कहा कि इस वीडियो को वायरल कराने में उनके ही रूम में रहने वाली लड़की का हाथ था। हालांकि, उन्होंने लड़की का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि लड़की ही लड़की की दुश्मन होती है। इसके अलावा त्रिशा ने बताया कि इसमें किसी बड़े ग्रुप का भी हाथ था। (Trisha Kar Madhu) अभिनेत्री ने सवाल किया कि क्या वह इसके लिए खेसारी और पवन सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता है इनका हाथ है, लेकिन कोई बड़ा ग्रुप जरूर शामिल है। इसीलिए वह अभी तक इस मामले का केस लड़ रही हैं।

क्यों फूट-फूट कर रोने लगी अभिनेत्री?
त्रिशाकर मधु ने बातचीत में कहा कि उन्होंने इस भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए इतना कुछ किया, लेकिन उनका किसी ने साथ नहीं दिया। यह कहकर वह रोने लगती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि एक बड़े स्टार ने उनके साथ खड़े होने की बात कही है। इसके अलावा अभिनेत्री ने बाताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री बहुत गंदी है। (Trisha Kar Madhu) उनके साथ जब यह घटना हुई तो वह इतनी टूट चुकी थी कि उन्होंने तीन बार घर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। आगे त्रिशा ने कहा कि उन्हें लगता है उनके साथ ये सब इसलिए हुआ, क्योंकि वह किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं बनीं। बातचीत के दौरान अभिनेत्री कई बार भावुक हो गईं थीं।