UP Crime: ‘इस्लाम के अपमान’ पर मुस्लिम युवक ने चलती बस में कंडेक्टर पर किया जानलेवा हमला

UP Crime: 'इस्लाम के अपमान' पर मुस्लिम युवक ने चलती बस में कंडेक्टर पर किया जानलेवा हमला
Facebook
X
WhatsApp

UP Crime: उत्तर प्रदेश की संगमनगरी प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने चलती बस में कंडक्टर के गर्दन पर चापड़ से हमला कर दिया और फिर बस से उतरकर फरार हो गया। आरोपी ने इसके बाद एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर उसने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा किया। वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। घायल बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लारेब हाशमी के रूप में हुई है जो कि इंजीनियरिंग का छात्र है। पुलिस जब आरोपी को पकड़ने गई तो उसने फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें आरोपी जख्मी हो गया और उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है”

UP Crime: आरोपी ने जारी किया भड़काऊ वीडियो

बस कंडक्टर और ड्राइवर पर हमला करने के बाद आरोपी बस से उतरकर फरार हो गया। इसी दौरान भागने के क्रम में उसने मोबाइल से एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने बस कंडक्टर पर इस्लाम को गाली देने का आरोप लगाया। वीडियो में कई जगह वह गाली देते हुए नजर आ रहा है। इसके अलावा दुनियाभर के मुसलमानों से एकजुट होने की अपील भी कर रहा है।

https://youtu.be/ZLcrsdgHZ9s?si=TgKUU3ZEJzxH8VP0

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें