Vande Matram New Rule: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान जन गण मन के समान सम्मान और दर्जा दिलाने के लिए एक औपचारिक प्रोटोकॉल तैयार करने की योजना बनाई है। हाल ही में गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर गहन चर्चा की गई थी। (Vande Matram New Rule) भारतीय संविधान के तहत, दोनों राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान को समान सम्मान प्राप्त है, लेकिन कानूनी और अनिवार्य प्रोटोकॉल के लिहाज से इन दोनों में बड़ा अंतर है।
राष्ट्रगान के दौरान खड़ा होना अनिवार्य होता है और इसके अपमान पर राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत सजा का प्रावधान है। वहीं, वंदे मातरम के गायन के दौरान खड़ा होने या किसी विशेष मुद्रा में होने के लिए कोई कानूनी आवश्यकता या स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं हैं।
Vande Matram New Rule: गृह मंत्रालय की बैठक में चर्चा
रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय की बैठक में इस पर विचार हुआ कि क्या वंदे मातरम के गायन के समय, स्थान और तरीके को लेकर स्पष्ट नियम और निर्देश बनाए जाएं। (Vande Matram New Rule) क्या इसके गायन के दौरान राष्ट्रगान की तरह खड़ा होना अनिवार्य किया जाए? साथ ही, क्या वंदे मातरम का अपमान करने पर कानूनी कार्रवाई या जुर्माना लगाया जाए?
साल भर चलने वाला उत्सव
यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब सरकार वंदे मातरम का सालभर चलने वाला उत्सव मना रही है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राष्ट्रीय गीत के महत्व को कम किया है।
विवाद की जड़
1937 में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान वंदे मातरम के कुछ छंदों को हटा दिया गया था, जिसको लेकर बीजेपी का कहना है कि यह नीति विभाजन की नींव रखी थी। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी इतिहास को तोड़-मरोड़ रही है और पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों को देखते हुए इस मुद्दे को हवा दे रही है। (Vande Matram New Rule) पिछले कुछ वर्षों में अदालतों में कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनमें यह मांग की गई है कि वंदे मातरम के लिए भी राष्ट्रगान जैसा प्रोटोकॉल तैयार किया जाए।
वंदे मातरम का ऐतिहासिक महत्व
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित वंदे मातरम स्वदेशी आंदोलन (1905-08) के दौरान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख नारा बनकर उभरा था। अब केंद्र सरकार इसे उसी ऐतिहासिक और गौरवमयी स्थान पर पुनः स्थापित करने की कोशिश कर रही है।















