Veer Bal Diwas: आज ‘वीर बाल दिवस’ श्री गुरु गोबिंद सिंह के जज़्बात पुत्रों के बलिदान को याद करने का महत्वपूर्ण दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के शुभ दिन पर 9 जनवरी 2022 को घोषणा की थी कि उनके पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की याद में हर साल 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, जिनका अद्वितीय बलिदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।
वीर बाल दिवस के शुभ दिन पर आज 26 दिसंबर 2025 यानी शुक्रवार को भारत सरकार पूरे देश में सहभागितापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, जिनका मकसद नागरिकों को साहिबजादों के असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान से रूबरू कराना तथा भारत के इतिहास के इन युवा नायकों के अदम्य साहस, त्याग और वीरता का सम्मान करना और उन्हें स्मरण करना है।
Veer Bal Diwas: दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था…
वीर बाल दिवस गुरु गोबिंद सिंह जी के दो बहादुर बेटों, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद करने के लिए समर्पित है। इन दोनों बालकों ने बहुत कम उम्र में ही अपने धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी थी। (Veer Bal Diwas) उन्होंने 10 साल की उम्र से भी कम में मुगल शासकों की क्रूरता झेला और धर्म परिवर्तन के दबाव के आगे झुके नहीं। अनतः मुगल शासकों ने उन्हें दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। इस बेहद दर्दनाक सजा से आहत होकर माता गुजरी जी ने भी अपने प्राण त्याग दिए थे। यह घटना इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है।
पोतों की शहादत सुन दादी ने भी त्याग दिए थे अपने प्राण
जानकारी के अनुसार, माता गुजरी इन दोनों बालकों की दादी थीं। (Veer Bal Diwas) अपने पोतों की शहादत की खबर सुनते ही उन्होंने भी अपने प्राण त्याग दिए। यह उनके लिए एक बहुत बड़ा सदमा था। वीर बाल दिवस इन सभी बलिदानों को याद करने और उनका सम्मान करने का दिन है। यह हमें बड़ा सन्देश है कि धर्म और सिद्धांतों के लिए खड़े रहना कितना महत्वपूर्ण है, भले ही हमें कितनी भी बड़ी कीमत चुकानी पड़े।
PM मोदी सहित कई नेताओं ने साहिबजादों के बलिदान को किया याद
PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कर के सन्देश दिया, आज ‘वीर बाल दिवस श्रद्धा का दिन है, जो वीर साहिबजादों के बलिदान को स्मरण करने के लिए समर्पित है। हम माता गुजरी जी की अडिग श्रद्धा और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की अमर शिक्षाओं को याद करते हैं।’
अमित शाह ने किया पोस्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट कर लिखा, ‘गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म व देश की रक्षा के लिए जो बलिदान दिए, वैसा ही बड़ा उदाहरण इतिहास में विरल है। (Veer Bal Diwas) माता गुजरी और गुरु गोबिंद सिंह जी के संस्कारों ने साहिबजादों में मानवता की रक्षा के जो बीज बोए, उसे क्रूर आततायियों की अमानवीय यातनाएं भी डिगा न सकीं।’
नितिन गडकरी न भी किया पोस्ट
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पोस्ट किया, ‘मातृभूमि व धर्म की रक्षा हेतु गुरू गोविंद सिंह जी के साहिबजादों ने छोटी उम्र में दुश्मन का सामना किया। (Veer Bal Diwas) आज वीर बाल दिवस पर उनकी वीरता और बलिदान को नमन।’
शिवराज सिंह चौहान ने किया पोस्ट
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘देश, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों के बलिदान दिवस वीर बाल दिवस पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। (Veer Bal Diwas) साहिबजादों का पावन बलिदान अनंतकाल तक मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।’
CM योगी आदित्यनाथ ने भी किया पोस्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्र, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस ‘वीर बाल दिवस’ पर उन्हें शत-शत नमन। (Veer Bal Diwas) अदम्य साहस और वीरता की यह अमर गाथा युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति, धर्मनिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठ जीवन हेतु सभी का पथ आलोकित करती रहेगी।’
असम के मुख्यमंत्री ने किया पोस्ट
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट में लिखा, ‘गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों ने कम उम्र में ही मातृभूमि और धर्म की रक्षा हेतु अद्वितीय साहस का परिचय दिया। (Veer Bal Diwas) उनकी शौर्यगाथा हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसे स्मरण करते हुए हर साल ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है। साहिबजादों, माता गुजरी और गुरु गोविंद सिंह जी की वीरता व बलिदान को सादर नमन।’









