Virat-Anushka Video: पॉवर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, बीते दिन ही विराट कोहली ने टेस्ट मैच से रिटायरमेंट का ऐलान किया, जिससे उनके फैंस का दिल टूट गया। वहीं रिटायरमेंट का ऐलान करने के तुरंत बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे हुए हैं, जी हां! (Virat-Anushka Video) दोनों वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे, सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वे दोनों महाराज की चरणों में आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं।

Virat-Anushka Video: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा वीडियो
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट के थोड़ी देर बाद मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिसके बाद लोगों को लगा कि ये कपल दिल्ली जा रहा है, लेकिन विराट और अनुष्का वृंदावन धाम पहुंचे। (Virat-Anushka Video) वृंदावन धाम पहुंचकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और उनसे कुछ सवाल भी पूछे। वहीं प्रेमानंद महाराज जी ने विराट से भी एक सवाल पूछा। प्रेमानंद महाराज जी ने जैसे ही विराट को देख उन्होंने पूछा प्रसन्न हो? इसके जवाब में विराट कोहली ने हंसते हुए कहा जी गुरुजी। यहां देखें वीडियो –

कई और बार कर चुके हैं प्रेमानंद महाराज के दर्शन
बताते चलें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने नहीं पहुंचे थे, इससे पहले दोनों अपने बच्चों को भी साथ लेकर आए थे, वामिका और अकाय के साथ विराट-अनुष्का की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। दोनों अब तक कई बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जा चुके हैं, सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें वायरल होती हैं, अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज जी से कई सवाल भी करतीं हैं। वहीं अब विराट और अनुष्का का लेटेस्ट वीडियो भी सुर्खियों में छा गया है और इंटरनेट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहें हैं।