Virat Kohli Instagram: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। कोहली, जो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं, और खेल की दुनिया की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं, उनके अकाउंट का डीएक्टिवेशन उनके फैंस के लिए एक हैरान करने वाला कदम साबित हुआ है।
विराट कोहली के 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट के डीएक्टिवेट होने की खबर शुक्रवार सुबह सामने आई। (Virat Kohli Instagram) हालांकि, अभी तक विराट कोहली या मेटा (इंस्टाग्राम की मूल कंपनी) की ओर से इस निर्णय के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा है।
Also Read –Union Budget 2026: पहले 1 फरवरी नहीं 28 को आता था बजट, क्यों बदली गई तारीख? जानिए पूरी कहानी
Virat Kohli Instagram: क्यों किया गया इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट?
विराट कोहली के इंस्टाग्राम से खुद को गायब करने के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। (Virat Kohli Instagram) कुछ फैंस मानते हैं कि यह एक पीआर रणनीति हो सकती है, जबकि अन्य का मानना है कि विराट ने मानसिक शांति के लिए कुछ समय का ब्रेक लिया होगा और वह जल्द ही वापस लौटेंगे।
विराट के इस फैसले ने डिजिटल वेलनेस को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है। आजकल स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से भरी रोजमर्रा की जिंदगी में हम चौबीसों घंटे कनेक्टिविटी के आदी हो गए हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक स्क्रीन पर रहना मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक स्थिरता और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, जिसे डिजिटल ओवरलोड कहा जाता है। इसी वजह से लोग मानसिक शांति और ध्यान केंद्रित करने के लिए डिजिटल ब्रेक ले रहे हैं।
विराट कोहली ने अगर मानसिक शांति के लिए या किसी खास चीज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इंस्टाग्राम से ब्रेक लिया है, तो इसका सच केवल विराट कोहली या अनुष्का शर्मा के स्पष्टीकरण के बाद ही सामने आएगा। हालांकि, विराट कोहली इंस्टाग्राम से गायब हो गए हैं, वह ट्विटर (X) और फेसबुक पर सक्रिय हैं, जहां उनके फैंस अभी भी उनसे जुड़े हुए हैं।














