Yash Wife: साउथ इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता यश का आज जन्मदिन है, उन्हें उनके जन्मदिन पर ढेरों बधाईयां मिल रहीं है, फैंस सोशल मीडिया पर यश को बधाईयां देने में जुट चुके हैं, यश के जन्मदिन पर उनकी मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक का टीजर भी जारी किया गया, जिस पर दर्शक जमकर प्यार लुटा रहें हैं, जहां एक तरफ टॉक्सिक के टीजर को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है, वहीं चलिए हम आपको यश की लेडी लव के बारे में बताते हैं, जिससे वे बेहद प्यार करते हैं।
Yash Wife: कौन हैं साउथ सुपरस्टार यश की पत्नी
साउथ सुपरस्टार यश की पत्नी का नाम राधिका पंडित है, दोनों की प्रेम कहानी बेहद खास है, यश और राधिका की मुलाकात मोग्गिना मनसू फिल्म के सेट पर ही हुई थी, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी, इसी फिल्म में साथ करने के बाद ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। (Yash Wife) यश और राधिका ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था, और फिर 2016 में यश और राधिका ने सगाई कर ली, सगाई की कुछ समय बाद 2016 में ही दोनों ने शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की, और आज के समय में यश और राधिका पंडित साउथ इंडस्ट्री के सबसे लवेबल जोड़ियों में से एक हैं।
वहीं अब यदि आपको बताएं कि यश की पत्नी राधिका पंडित करतीं क्या हैं तो दरअसल राधिका पंडित भी अभिनेत्री हैं, वे साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं, राधिका अपने पति यश के साथ भी कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं, मोग्गिना मनसू के अलावा मिस्टर एंड मिसेस रामचारी और ड्रामा जैसी फिल्में हैं। (Yash Wife) यश से शादी करने के बाद राधिका पंडित ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और अब वे अपना पूरा ध्यान अपनी फैमिली पर देती हैं, इसके साथ ही वे सामाजिक कार्यों में एक्टिव हैं, बात दें कि राधिका यशो मार्ग फाउंडेशन से जुड़ी हुईं हैं, यह फाउंडेशन कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को दूर करने और किसानों की मदद करने के लिए काम करता है। यश की पत्नी राधिका कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
यश और राधिका पंडित के कितने बच्चे हैं
राधिका पंडित और यश की फैमिली के बारे में बताएं तो इनका एक बेहद ही प्यारा परिवार है। (Yash Wife) यश और राधिका के दो बच्चे हैं, 2018 में यश और राधिका ने अपनी बेटी आयरा का स्वागत किया, इसके बाद 2019 में कपल के घर फिर खुशियां आईं, राधिका ने अक्टूबर 2019 में बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम यथर्व है। यश और राधिका दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी हैप्पी फैमिली की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।















