Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों मैदान पर अपने प्रदर्शन से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। हाल ही में आरजे महविश के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब एक नया नाम सामने आया है। (Yuzvendra Chahal) इस बार चहल का नाम पूर्व न्यूज एंकर और बिग बॉस में नजर आ चुकीं शेफाली बग्गा के साथ जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच कयासों का दौर तेज हो गया है।
बीते कुछ महीनों से युजवेंद्र चहल और आरजे महविश के बीच नजदीकियों की खबरें सामने आ रही थीं। (Yuzvendra Chahal) हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। हाल ही में इन अटकलों को उस समय और हवा मिली, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने देखा कि चहल और महविश ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद यह माना जाने लगा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और उनका रिश्ता अब खत्म हो चुका है। (Yuzvendra Chahal) इन स्क्रीनशॉट्स के वायरल होते ही इंटरनेट पर ब्रेकअप की चर्चाएं तेज हो गईं।
Also Read –Uttar Pradesh: देवरिया के लाल डीके शाही को गैलेंट्री अवॉर्ड, जिले में खुशी की लहर
इस बीच, युजवेंद्र चहल को हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बाहर शेफाली बग्गा के साथ देखा गया। दोनों की साथ में मौजूदगी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। इसके बाद से ही यह सवाल उठने लगा कि क्या चहल की जिंदगी में कोई नया रिश्ता शुरू हो गया है। Yuzvendra Chahal) गौरतलब है कि इससे पहले चहल एक पॉडकास्ट में साफ कर चुके हैं कि आरजे महविश के साथ उनके रिश्ते को लेकर फैलाई गई खबरें गलत थीं। उन्होंने कहा था कि इन अफवाहों के कारण महविश को बेवजह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जो उन्हें काफी दुखद लगा।
शेफाली बग्गा पेशे से पत्रकार और टीवी एंकर रह चुकी हैं और ‘बिग बॉस’ के जरिए उन्होंने एक अलग पहचान बनाई थी। चहल के साथ उनकी हालिया मुलाकात को लेकर कुछ लोग इसे सिर्फ दोस्ती बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत मान रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक न तो युजवेंद्र चहल और न ही शेफाली बग्गा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।
Also Read –Bangladesh violence: हिंदुओं के लिये नर्क बना बांग्लादेश, सोते हुए हिंदू युवक को जिंदा जलाया
ध्यान देने वाली बात यह है कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी लगातार चर्चा में बनी हुई है। साल 2020 में शादी के बंधन में बंधने के बाद 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था और पिछले साल उनका तलाक अंतिम रूप से पूरा हुआ। (Yuzvendra Chahal) इसके बाद से चहल जब भी किसी महिला मित्र के साथ नजर आते हैं, सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो जाता है। फिलहाल, शेफाली बग्गा के साथ उनकी मुलाकात ने एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ को सुर्खियों में ला दिया है।















