आजमगढ़ में रामलीला के मंच पर रासलीला? बार बालाओं का डांस, जमकर उड़ाए नोट

Facebook
X
WhatsApp

आजमगढ़ में रामलीला के मंच से अश्लीलता परोसने का एक मामला सामने आया है। जहां रामलीला के मंच पर बार बालाएं ठुमके लगाती नजर आईं। मामला जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमूवारी नारायणपुर गांव का है। यहां रामलीला का आयोजन किया गया है। इस दौरान मंच पर बार बालाओं ने भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। वहीं लोगों ने भी धार्मिक आयोजन में जमकर नोट उड़ाए।

वीडियो वायरल होने से कमेटी की किरकिरी हो रही। यह भी दावा किया जा रहा है कि यह इसी वर्ष का वीडियो है।बता दें कि इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आयोजकों के खिलाफ तरह-तरह की टिप्पणी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि धर्म जुड़े इस मंच पर इस तरीके की अश्लीलता न परोसी जाय।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें