आशीष मिश्र की क्राइम ब्रांच के सामने पेशी के बाद सिद्धू ने खत्म किया अनशन, पत्रकार के घर बैठे थे धरने पर

Facebook
X
WhatsApp

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि शनिवार को आशीष मिश्र क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गए, जिसके बाद सिद्धू ने अपना अनशन और मौन व्रत खत्म किया।

बता दें कि सिद्धू शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में उस पत्रकार रमन कश्यप के घर पहुंचे थे, जो 3 अक्टूबर को हिंसा की घटना में मारा गया था। पीड़ित के परिवार से मिलने के बाद सिद्धू ने मीडिया से बात की। इस दौरान सिद्धू मारे गए पत्रकार के घर पर ही धरने पर बैठ गए। सिद्धू ने घटना के मुख्य आरोपी और गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी तक मौन व्रत धारण करने का ऐलान किया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस के दो समन के बाद आशीष कुमार मिश्र आज क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश हुए हैं। इससे पहले वाले समन के जवाब में आशीष कुमार मिश्र का कोई जवाब नहीं आया था। शनिवार को फिर से समन जारी किया गया और पुलिस की तरफ से कहा गया कि अगर वो अभी भी पेश नहीं होते हैं तो फिर पुलिस उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट निकालेगी।  आशीष कुमार मिश्र से क्राइम ब्रांच की पूछताछ जारी थी।

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रमुखता से उठाया है। घटना के अगल दिन से ही कांग्रेस के तमाम बड़े नेता उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं। घटना के अगले दिन ही प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें अनुमति नहीं दी। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और 1 दिन बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू समेत हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी पहुंचे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें