बाराबंकी : सीएचसी सतरिख में रविवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर मानसिक स्वास्थ्य मेला एवं कायाकल्प एवार्ड सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इसका मुख्य अतिथि सीएमओ डा. रामजी वर्मा ने शुभारंभ किया।
उन्होंने हर चिकित्सक और स्टाफ से मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने के साथ ही उनका बेहतर इलाज करने के लिए प्रेरित किया। कहा, आज की भागदौड़ भरी जिदगी एवं अनियमित दिनचर्या में लोग तनाव, चिता के कारण डिप्रेशन अथवा अन्य मानसिक समस्याओं एवं लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का हिस्सा होने के कारण हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए कि लोगों में मानसिक बीमारी से बचाने के लिए लोगों का जागरूक करें। उत्कृष्ट कार्यो के लिए सीएचसी की टीम का उत्साहवर्धन कर हौसला बढ़ाया। सीएमओ ने कहा कि सतरिख सीएचसी के अधीक्षक डा. सुनील जायसवाल और उनकी टीम स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य कर रही हैं।
इसीलिए कायाकल्प अवार्ड टीम ने प्रदेश में दूसरा पुरस्कार दिया है। इस मौके पर 195 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गई। इसी क्रम में पीएचसी हरख में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केएनएम त्रिपाठी, डा. राजीव सिंह, मनोचिकित्सक डा. यूसुफ खान, डा. राहुल सिंह, डा. विनोद दोहरे, डा. संजय बाबू, डा. प्रतीक्षा कुमारी, शैलेंद्र राज सिंह, अजय कुमार वर्मा, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक जायसवाल, प्रेम प्रकाश, कुंवर विक्रम सिंह, अनिल कुमार पांडेय मौजूद रहे।









