भदोही में आसमान से हुई मछलियों की ‘बारिश’ ,जानें फिर क्या हुआ ?

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में आसमान से बारिश के पानी के साथ सैकड़ों मछलियां भी आ गिरीं। सड़क पर मछलियों को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला भदोही के चौरी क्षेत्र के कंधिया के पास का है। बारिश के दौरान पानी के साथ जैसे ही मछलियां गिरने लगी इसे देखकर लोग अचंभित रह गए। हालांकि, जानकार इसे सामान्य घटना मान रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि क्षेत्र में चक्रवाती हवा के साथ निम्न दबाव बनने के कारण कभी-कभी ऐसी घटनाएं होती हैं।

बारिश के दौरान एक दो नहीं, बल्कि सैकड़ों छोटी-छोटी मछलियां बारिश के दौरान गिरीं। मछलियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इन मछलियों को उठाकर तालाब और आसपास के गड्ढों में फेंक दिया, जहां पानी भरा था। एक ग्राीमण ने बताया कि मछलियों को गिरता देख सभी लोग हैरत में पड़ गए। उन्होंने बताया कि करीब 50 किलो तक मछलियां आसमान से गिरीं थीं, जिन्हें इकट्ठा करके गड्ढों और तालाब में छोड़ दिया गया।

आसमान से मछली गिरने की बात पता चलते ही कोई छत पर तो कोई खेतों में दौड़ पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि खेत, छत, बाग समेत सभी स्थानों पर मछलियां गिरी थीं। ग्रामीणों ने 50 किलो से ज्यादा मछली इकठ्ठा की और उसे तालाबों और गड्ढों में फेंक दिया। बता दें, बारिश के पानी के साथ गिरी मछलियां सामान्य मछली से अलग थीं। इन मछलियों का रंग और आकार भी अलग बताया गया।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कभी-कभी निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण ऐसा होता है। नदियों, तालाबों के पास बनी चक्रवाती हवा मछलियों को भी उड़ा ले जाती है और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दौरान ऐसा देखने को मिलता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें