लखीमपुर: किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले गिरफ्तार हों, खट्टर पर उनके बयान के लिए दर्ज हो देशद्रोह का केस- सिद्धू

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को जो हिंसा भड़की उसको लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा पर विपक्ष पूरी तरह हावी हो गया है। लखीमपुर कांड को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रही कांग्रेस पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जिन लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ाई उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ उनके भड़काऊ बयान के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

बता दें कि लखीमपुर खीरी में रविवार को भड़की हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की कार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंद दिया, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भड़की हिंसा में 4 और लोग मारे गए। इस पूरे मामले ने अब सियासी रूप ले लिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव नजदीक है, ऐसे में लखीमपुर का यह किस्सा बीजेपी के गले की फांस बन सकता है।

इस हिंसा के पीछे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस विवादित बयान को भी एक वजह माना जा रहा है जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से लट्ठ लेकर प्रदर्शनकारी किसानों का इलाज करने के लिए कहा था। खट्टर ने कहा आप किसानों का इलाज करो…जेल थाने का परवाह मत करना…हम देख लेंगे।

वहीं लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में प्रदर्शन कर रहे पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू को चंडीगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें