Maharashtra News: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर रार, विहिप की धमकी; कांग्रेस का आरोप- ध्यान भटकाने की कोशिश

Facebook
X
WhatsApp

Maharashtra News: महाराष्ट्र में इन दिनों मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर हंगामा जारी है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे हैं। ये संगठन राज्य सरकार पर दबाव बना रहे हैं। वहीं कांग्रेस इसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताकर राज्य सरकार पर निशाना साध रही है। तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर खासे मुखर हैं और वे लगातार इस मुद्दे को विभिन्न मंचों पर उठा रहे हैं। पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान भी टी राजा सिंह ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की।

Maharashtra News: टी राजा सिंह और विहिप ने दी धमकी

रविवार को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि ‘महाराष्ट्र के हिंदू चाहते हैं कि औरंगजेब की कब्र को राज्य से हटाया जाए। (Maharashtra News) कब टूटेगी औरंगजेब की कब्र? अब मेरे दो ही उद्देश्य हैं, एक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना और दूसरा औरंगजेब की कब्र हटाना।’ नागपुर में विश्व हिंदू परिषद के महाराष्ट्र और गोवा के क्षेत्र मंत्री गोविंद शेंदे ने कहा कि ‘आज हम इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। (Maharashtra News) उसने (औरंगजेब) छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक तड़पाकर मारा। अगर कोई उस निर्दयी शासक की पूजा करता है और उसे अपना हीरो मानता है तो यह स्वीकार्य नहीं है। हमारी मांग है कि गुलामी के प्रतीक को हटाया जाए। क्यों उससे जुड़ा कोई भी प्रतीक यहां होना चाहिए? जो लोग अब तक सत्ता में रहे, उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कुछ नहीं किया, लेकिन अब ये नहीं चलेगा। हम इसे लेकर पूरे महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन करेंगे, उसके बाद हम संभाजीनगर जाएंगे। इसमें थोड़ा समय लगेगा, समुदाय के लिए जो भी सही कदम होगा, उसे उठाया जाएगा।’

image 166

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप

औरंगजेब की कब्र को लेकर जारी पूरे विवाद पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाए। कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल का कहना है कि ‘महाराष्ट्र में हालात तनावपूर्ण हैं। कानून व्यवस्था तबाह हो गई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं क्योंकि उन्हें बिजली और पानी नहीं मिल रहे। (Maharashtra News) बेरोजगारी बढ़ रही है और भाजपा सरकार इन सारे मुद्दों को छिपाकर हिंदू मुस्लिम कर रही है। लोगों को ऐतिहासिक मुद्दों पर बांटा जा रहा है और उनका ध्यान असल मुद्दों से हटाया जा रहा है। लेकिन लोग इनके झांसे में अब और नहीं आएंगे। लोग असल मुद्दों पर बात करना चाहते हैं।’

महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि विहिप और बजरंग दल के पास करने के लिए और कुछ नहीं है। ये नहीं चाहते कि महाराष्ट्र के लोग शांति से रहे। ये लोग राज्य की विकास की रफ्तार को धीमा करना चाहते हैं। जब औरंगजेब 27 साल तक यहां रहा, तब वह कुछ नहीं कर पाया, अब उन्हें औरंगजेब की कब्र हटाकर क्या मिल जाएगा।

https://youtu.be/wDuaKvFSRM4?si=KlCUKcmt3rE9J7wJ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें