King Movie Teaser: शाहरूख खान की फिल्म किंग का टीजर इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में होगा रिलीज

Facebook
X
WhatsApp

King Movie Teaser: शाहरूख खान की किंग मूवी काफी समय से चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स ने शाहरूख खान का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया है। तो वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है। तो वहीं फिल्म की रिलीज से पहले से दर्शकों को फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार है। अब जाकर शाहरूख खान की फिल्म किंग की टीजर को लेकर अपडेट सामने आया है। चलिए जानते हैं शाहरूख खान की फिल्म किंग का टीजर कब रिलीज होगा।

Also Read –Sonbhadra: हिंडाल्को रामलीला में दशरथ के निधन और भरत-मिलाप की लीला ने श्रद्धालुओं को किया भावुक

King Movie Teaser: शाहरूख खान की किंग मूवी का टीजर रामायण के साथ रिलीज

शाहरुख खान की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और फिल्म का प्रचार अभियान नवंबर की शुरुआत में ही शुरू हो सकता है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म का एक विशेष प्रचार वीडियो रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ के साथ भारत भर के सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। इससे शाहरुख खान अभिनीत फिल्म को रिलीज से पहले ज़बरदस्त प्रचार मिलेगा। वहीं, नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण पार्ट 1’ दिवाली से ठीक पहले, 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं।

Also Read –US Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश! घर से मिला ऐसा सामान, जांच एजेंसियां भी अलर्ट

तो वहीं कुछ रिपोर्ट के अनुसार, शाहरूख खान की फिल्म किंग का टीजर ये उनके जन्मदिन के अवसर पर यानि 2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। शाहरूख खान की फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन विलेन के किरदार में है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, सुहाना खान समेत कई बड़े-बड़े स्टार्स का नाम शामिल है। इस फिल्म के माध्यम से शाहरूख खान अपनी बेटी सुहाना खान का बॉलीवुड में डेब्यू कराने जा रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें