
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आने लगे हैं। वैसे-वैसे भाजपा के अंदर कुर्सी की लड़ाई शुरू हो गयी है। सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार तो छोड़िए! इसके अंदर काम कर रहे अधिकारियों में भी कुर्सियों की लड़ाई चल रही है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह दूसरी पार्टियों पर आरोप लगा रही है। (Akhilesh Yadav News) लेकिन, खुद की पार्टी में चल रहे घमासान को संभाल नहीं पा रहे हैं। भाजपा सरकार में एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ मची हुई। यहां बड़े चेहरे एक-दूसरे के पीछे पड़े हुए है। हाईकमान से एक-दूसरे की शिकायत कर रहे हैं।
Also Read –Air Force Plane Crash in Rajasthan: राजस्थान के चुरू में हुआ वायु सेना का प्लेन क्रैश, एक शव बरामद, देखें Video
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में खुद सीएम भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके सरकार के ही लोग सीएम के पीछे पड़े हुए है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब सरकार के मुखिया के पीछे उसी के लोग पड़े हुए हो। (Akhilesh Yadav News) तब फिर इस सरकार में अधिकारी किस तरह बच सकेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में अफसरों का भी यही हाल है। बड़े अधिकारी आपस में ही कुर्सी के वर्चस्व के लिए लड़ रहे हैं।
Akhilesh Yadav News: सीएम योगी ने दो घटनाओं का किया जिक्र
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में दो घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों एक युवक ने शिकायत की थी कि उसे पुलिस परेशान कर रही है। उसके पिता से 20 हजार रुपये ले लिये गए हैं। जब यह मामला चर्चा में आया तब युवक के पिता ने यह कहा कि पुलिस ने पैसा ही नहीं लिया। वहीं सपा अध्यक्ष ने गोरखपुर में पंखुड़ी के एडमिशन पर मचे घमासान का भी जिक्र किया। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों से यश भारती के साथ सम्मान राशि भी छीन लिया।














