Bihar News: 125 यूनिट बिजली फ्री, चुनाव से पहले बिहार की जनता को नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा

Facebook
X
WhatsApp
image 165

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य की जनता के लिए बिजली के मामले में बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि 1 अगस्त 2025 से यानी जुलाई 2025 के बिल से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इस फैसले से बिहार के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होगा। (Bihar News) इसके अलावा, अगले 3 साल में इन परिवारों के घरों की छतों पर या नजदीकी सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे, जिससे बिजली की उपलब्धता और भी बढ़ेगी।

Bihar News: राज्य के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को फायदा होगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक अहम घोषणा की। उन्होंने बताया, “हम हमेशा से ही सस्ती दरों पर बिजली देने का प्रयास कर रहे हैं। अब हमने तय किया है कि 1 अगस्त 2025 से यानी जुलाई के बिल से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। (Bihar News) इससे राज्य के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को फायदा होगा। इसके साथ ही, अगले तीन साल में इन सभी परिवारों की छतों पर या नजदीकी सार्वजनिक जगहों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे।”

Also Read –Selena Gomez Wedding: सेलेना गोमेज की वेडिंग डेट रिवील, जानिए कितने अमीर हैं उनके होने वाले पति

सीएम ने आगे कहा, “कुटीर ज्योति योजना के तहत जो गरीब परिवार होंगे, उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। बाकी के लिए भी सरकार सहायता करेगी। इस फैसले से घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई खर्च नहीं होगा और अगले तीन वर्षों में राज्य में 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो सकेगी।

सौर ऊर्जा पर भी नीतीश सरकार का ध्यान

नीतीश सरकार का यह नया फैसला सिर्फ बिजली बिल में राहत नहीं देगा, बल्कि बिहार को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले 3 वर्षों में 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाए। (Bihar News) कुटीर ज्योति योजना के तहत गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी, जबकि दूसरे परिवारों को भी मदद दी जाएगी। इस कदम से न सिर्फ बिजली की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा।

Also Read –Fauja Singh Accident: 114 वर्षीय धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, हादसे के वक्त अकेला था फॉरच्यूनर ड्राइवर

क्या मुफ्त बिजली योजना का चुनावों पर असर पड़ेगा?

बिहार में 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, और जानकारों का मानना है कि मुफ्त बिजली की यह योजना नीतीश कुमार की पार्टी JDU और उनके गठबंधन NDA के लिए एक बड़ा राजनीतिक फायदा दे सकती है। (Bihar News) बिहार जैसे राज्य में, जहां बिजली बिल कई परिवारों के लिए बड़ा खर्च होता है, 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं को आकर्षित कर सकती है। खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को इस योजना से बड़ा फायदा होगा, जिससे नीतीश सरकार के पक्ष में माहौल बन सकता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें