
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को आदर्श कोटेदार और उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में कोटेदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जवाहर भवन से लेकर हजरतगंज चौराहे तक चला, जिसके चलते इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों का आवागम बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
Lucknow News: क्या है कोटेदारों की मांग
प्रदर्शन कर रहे कोटेदारों ने सरकार से मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों से वे प्रति कुंटल 200 रुपए की दर तय करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। (Lucknow News) कोटेदारों का कहना है कि वे प्रदेशभर में जरुरतमंदों तक राशन पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, लेकिन उनकी खुद की जरूरतों की लगातार अनदेखी की जा रही है। फिलहाल उन्हें सिर्फ 90 रुपए प्रति कुंटल मिल रहा है, जो बेहद कम है।
संघर्ष की शुरुआत अलीगढ़ से, अब राजधानी में पहुंचा आंदोलन
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष पटेल ने बताया कि यह आंदोलन 20 सितंबर 2023 से लगातार चल रहा है। (Lucknow News) उन्होंने कहा कि आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए अलीगढ़ से जन जागरण रथ यात्रा की शुरुआत की गई थी, जो अब लखनऊ पहुंच चुकी है। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए राजधानी में प्रवेश कर चुकी है।
तत्कालीन खाद आयुक्त ने दिया था आश्वासन
आदर्श कोटेदार और उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन सुभाष पटेल ने आगे बताया कि 30 सितंबर 2023 को लखनऊ के इको गार्डन में संगठन ने एक सम्मेलन आयोजित किया था। उस दौरान खाद्य आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें प्रति कुंटल 200 रुपए की दर निर्धारित करने की मांग की गई थी। (Lucknow News) उस समय खाद्य आयुक्त ने कोटेदारों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज होकर कोटेदारों ने राजधानी में यह विरोध प्रदर्शन किया है।
सरकार की चुप्पी से नाराज कोटेदार, आंदोलन के और तेज होने के संकेत
वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल कोटेदारों ने कहा कि वे सिर्फ अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और अब पीछे नहीं हटेंगे।









